आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को पंजाब के सीएम (Punjab CM) के पद की शपथ ली। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। भगवंत मान (Bhagwant Mann) का शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड जीत मिली है। भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम (CM Bhagwant mann) बन गए हैं। कार्यकाल के हिसाब से वे पंजाब के 25वें सीएम हैं।
पंजाब में भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए महज चार दिन हुए है और वे विवादों में आ गए हैं। दरअसल, यह सारा विवाद भगवंत मान के दफ्तर में लगी शहीद भगत सिंह (Bhagat singh) की तस्वीर को लेकर हुआ। दफ्तर में लगी पीले रंग की पगड़ी में भगत सिंह (Bhagat singh) की तस्वीर को लेकर आपत्ति जताई जा रही है और खासकर भगत सिंह की इस तस्वीर की प्रमाणिकता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
भगत सिंह (Bhagat singh Family) के परिवार का कहना है की “उनका विजन मायने रखता है, न कि तस्वीर में उनकी पगड़ी का रंग”। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वे ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं जिसका सपना भगत सिंह ने देखा था। सीएम भगवंत मान शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानते है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagawat Mann) के दफ्तर में लगाई गई भगत सिंह की फोटो ‘प्रामाणिक’ नहीं है, बल्कि केवल ‘एक कल्पना’ है. दिल्ली के भगत सिंह रिसोर्स सेंटर के मानद सलाहकार और स्वतंत्रता सेनानी पर कई किताबें लिख चुके चमन लाल कहते हैं, ‘हमने कई बार स्पष्ट किया है कि भगत सिंह ने कभी बसंती या केसरी पगड़ी नहीं पहनी, यह सब कल्पना है।