Tata Motors ने हाल ही में Altroz DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च को लॉन्च किया है, कंपनी अपने मौजूदा मॉडलों के कई नए वेरिएंट और फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम कर रही है, जिन्हें 2022 के अंत से पहले लॉन्च किया जाएगा। यानी Tata Motors की कारों की लांचिंग का सिलसिला इस साल जारी रहने वाला है Tata Motors ने मीडिया को 6 अप्रैल 2022 के लिए ब्लॉक योर डेट ईमेल भेजा है, हालाँकि, मेल से यह बिल्कुल साबित नहीं होता है, कि कंपनी Nexon के लॉन्ग वर्जन को लॉन्च करेगी। लेकिन अफवाहों पर विश्वास करें तो 2022 Tata Nexon EV को 6 अप्रैल, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। 2022 Tata Nexon EV लंबी दूरी की रेंज के साथ बैटरी पैक और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आएगी। कितनी मिलेगी ड्राइविंग रेंज
इस कार को देश में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अगर रेंज पर बात करें तो इलेक्ट्रिक Nexon में एक बड़ा 40kWh बैटरी पैक दिया जाएगा। जिसकी बदौलत यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 400किमी तक चलने में सक्षम होगी। बता दे कि इस कार का मौजूदा मॉडल 30.2kWh बैटरी पैक के साथ आता है, और यह इस बैटरी पैक के साथ 312km की ARAI प्रमाणित रेंज देती है। कितनी देर में होगी चार्ज?
2022 Tata Nexon EV भी एक पॉवरफुल चार्जर के साथ आएगी। उम्मीद है, कि इस कार में 6.6kW AC चार्जर दिया जा सकता है, क्योंकि वर्तमान मॉडल में 3.3kW AC चार्जर मिलता है, जिसकी बदौलत यह कार पमरी तरह चार्ज होने में 10 घंटे का समय लेगी। वहीं नया 6.6kW AC चार्जर इस कार को कम से कम समय में चार्ज करेगा। हालांकि कंपनी के बड़े बैटरी पैक लगाने के लिए Nexon इलेक्ट्रिक के BootSpace से भी समझौता किया जाएगा।