बांसवाड़ा। एक पति ने अपनी ही पत्नी को बेवफाई करने की ऐसी सजा दी कि हर किसी के रौंगटे खडे़ हो जाएं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पति अपनी पत्नी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से डंडे बरसा रहा है। इस दौरान महिला खूब चीख-पुकार रही है, लेकिन बेरहम पति का दिल तक नहीं पसीजा। वीडियो में दिख रहा है कि यह शख्स अपनी तक की 9 सेकेंड तक पिटाई करता रहा।
यह मामला बांसवाड़ा जिले के घाटोल गांव का है। यहां एक पति ने जब अपनी पत्नी को दोस्त के साथ देखा तो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया। उसने अपनी पत्नी और उसके दोस्त को पेड़ से बांध दिया और ड़डे से खूब पिटाई की। पति ने महिला को करीब 7 घंटे तक पेड़ से बांधे रखा। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और पति-पत्नी की पहचान की। इस मामले में महिला के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
राजस्थान के बाँसवाड़ा में एक महिला के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा देखिए @priyankagandhi जी
यही है लड़की हूँ लड़ सकती हूँ ? pic.twitter.com/JnGA9Ynj6R— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) July 30, 2022Related News
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौसी सास के घर से आने के बाद ससुराल वालों ने उसे और उसके दोस्त देवीलाल को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पति महावीर, जेठ कमलेश, जेठानी सुंका औश्र मामा ससुर के लड़कों ने डंडों और जूतों से जमकर पिटाई की। करीब 7 घंटे तक पेड़ से बांधकर मारपीट करते रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।