UP Nikay Chunav Result 2023 : 17 की 17 मेयर सीट पर भाजपा का कब्जा, नगर पालिका चुनाव में भी सपा पिछड़ी

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की है। बीजेपी ने यूपी के 17 के 17 नगर निगम के…

image 2023 05 13T133400.213 scaled | Sach Bedhadak

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की है। बीजेपी ने यूपी के 17 के 17 नगर निगम के अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाया है। सपा का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हुआ है। बसपा कहीं गिनती में नहीं है। नगर निगम चुनाव के अलावा नगर पालिका के वार्ड में भी बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। राजनीतिक दल में बीजेपी के सबसे ज्यादा पार्षद जीतकर निकले हैं।

नगर पालिका वार्ड में निर्दलियों के बाद भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद

यूपी में कुल नगर पालिका के 5327 वार्ड हैं। जिसमें 2043 पर नतीजे जारी हो गए हैं। इनमें 638 भाजपा के पार्षद, सपा के 495 पार्षद, बसपा के 162 पार्षद, 50 पार्षद कांग्रेस के, वहीं निर्दलीय के 698 पार्षद शामिल है। यानी इनमें निर्दलीय पार्षदों की संख्या ज्यादा है उसके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा के पार्षद हैं। सपा तीसरे नंबर पर रही है और बसपा चौथे नंबर पर है।

सबसे ज्यादा नगर पालिका अध्यक्ष बीजेपी के

नगरपालिका के अध्यक्षों की बात करें तो पूरे यूपी में 199 नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें से भाजपा के 90 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जीते हैं। 34 उम्मीदवार सपा के जीते हैं। बसपा के 20 प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीयों के 48 उम्मीदवारों ने जीत का सेहरा पहना है।

कानपुर महापौर प्रमिला पांडे ने बांटी मिठाई

कानपुर महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने जीत के बाद कार्यालय और जनता को मिठाईयां बांट कर खुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि  हमें जब से जनता ने चुना है, हम उनकी सेवा में लगे हुए हैं। 2 बार महिलाओं को चुना दोनों बार हमने जीत दर्ज की है। आगे भी बीजेपी का परचम हम कानपुर में लहराते रहेंगे। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी शिद्दत से मैंने निभाया है। आगे भी इसी तरह जनता का प्यार मिलता रहा तो इसी तरह उनकी सेवा करती रहूंगी।

नगर निगम की बात करें तो कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, अयोध्या, सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, वाराणसी, शाहजहांपुर समेत सभी नगर निगमों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *