जोधपुर में दो भाईयों ने की खुदकुशी, दोनों ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर एकसाथ दी जान

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार को दोनों के शव घर से…

New Project 2023 03 25T181806.290 | Sach Bedhadak

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार को दोनों के शव घर से दूर खेत में पेड़ से लटके मिले। दोनों मृतक युवक आपस में भाई है। दोनों भाईयों के सुसाइड की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह घटना देचू थाना क्षेत्र के सेतरावा गांव की है।

देचू थाना पुलिस ने बताया कि सेतरावा गांव में दो भाइयों (ताऊ-चाचा के लड़के) पेमाराम और लक्ष्मण ने एक साथ फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह दोनों के शव खेत में खेजड़ी के पेड़ से लटके मिले। मृतक पेमाराम के भाई चेतनराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

चेतनराम ने शिकायत में बताया कि 24 मार्च की रात्रि को परिवार के लोग खाना खाकर जल्दी सो गए थे। वहीं पेमाराम रात करीब 10 बजे तक पढ़ाई कर रहा था। सुबह उठने पर पेमाराम घर से गायब था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि पेमाराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।

पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सुसाइड करने के कारणों का पता चल सकेगा। दोनों को जेब से मोबाइल मिले। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *