राजस्थान में दोपहर बाद मौसम ने लिया यू टर्न, तापमान गिरकर 33 डिग्री पर पहुंचा

जयपुर। मौसम ने एक बार फिर यू टर्न लिया। राजधानी में सुबह से ही सूरज के तेवर नरम दिखे। दोपहर बाद आसमान में काले बादल…

The weather took a U-turn in Rajasthan after noon, the temperature dropped to 33 degrees

जयपुर। मौसम ने एक बार फिर यू टर्न लिया। राजधानी में सुबह से ही सूरज के तेवर नरम दिखे। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। आंधी आई और फिर बरसात हुई। इसके चलते राजधानी का तापमान पिछले दिनों 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया था, वह रविवार को यह गिरकर 33 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में यहां चली धूलभरी आंधी से दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। 

राजधानी में दोपहर के वक्त अधिकतर शहरी और ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद मौसम खुशनुमा नजर आया। गौरतलब है कि राजधानी में पांच दिन पहले तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया था, जो रविवार को 35 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ। यहां रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, रविवार को प्रदेश की सभी जगहों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ एवं राजधानी सहित आधा दर्जन जगहों पर बारिश हुई। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह में डेढ़ दर्जन जगह का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

8 डिग्री तक लुढ़का तापमान 

मौसम के अचानक पलटी खाने से कई जगहों का दिन का तापमान 8 से 10 डिग्री तक लुढ़क गया। अलवर में तापमान 38.9 था, जो रविवार को 30 डिग्री, जयपुर में 38.6 डिग्री था जो रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली में 40.6 था जो रविवार को घटकर 33.2 डिग्री दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ के सांगरिया में 40.3 डिग्री था जो रविवार को घटकर 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम बदलने से आमजन को गर्मी से निजात मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल में बारिश आने की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। आम तौर पर जाते अप्रैल में पारा 40 पार दर्ज किया जाता था जो इस बार बारिश के बाद वापस 30 से 35 डिग्री पर आ पहुंचा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार से 27 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कई जगहों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। 

(Also Read- बाजारों में नकली अल्फांसो किस्म की बढ़ी कालाबाजारी, जानें कैसे करें असली आम की पहचान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *