आज से हड़ताल पर जाएंगे प्रदेश के सफाईकर्मी, बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था

राजधानी समेत प्रदेशभर में आज सफाईकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिलेगा।

Jaipur Nagar Nigam

Safai karamchari strike in Rajasthan : जयपुर। राजधानी समेत प्रदेशभर में आज सफाईकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिलेगा। यहां पर 6 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी ऐसे है जो वाल्मीकि समाज से जुड़े हैं। इनके काम नहीं करने से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। वाल्मीकि श्रमिक संघ की ओर से सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती सरकार ने रोकी हुई थी।

इस संबंध में संघ की ओर से कई ज्ञापन सरकार को दिए जा चुके हैं, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण सभी ने एकराय होकर हड़ताल पर जाने का निर्णय किया। गौरतलब है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर दो महीन में ये दूसरी बार है जब सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय किया है। इससे पहले 25 अप्रैल को भी प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। उस समय हड़ताल के पीछे कारण भर्ती की प्रक्रिया में आरक्षण देने का विरोध था, इसके बाद सरकार ने 26 अप्रैल को इसे निरस्त कर दिया था।

वाल्मीकि श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं की जाएंगी, हम हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में सरकार ने मंगलवार को हमको वार्ता के लिए बुलाया है, लेकिन अब वार्ता से काम नहीं चलेगा, सरकार को हमारी मांगें माननी होंगी। 

ये खबर भी पढ़ें:-पेपर लीक, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का 13 जून को जयपुर में हल्ला बोल

13 हजार पदों पर होनी थी भर्ती

सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए सरकार ने अप्रैल में इसकी विज्ञप्ति जारी की थी। मई में इसके आवेदन मांगे गए थे, मगर आवेदन शुरू होने से पहले हुए विवाद की वजह से सरकार को इस भर्ती प्रक्रिया को राेकना पड़ा था। गौरतलब है कि प्रदेश की 176 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद) में 13 हजार 184 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होनी है।

30 हजार पद करने की मांग

वाल्मीकि श्रमिक संघ की प्रमुख मांग है कि भर्ती में 2018 से पहले जिन्होंने सफाई का काम निकायों में कॉन्ट्क्ट रे या संविदा पर किया है, उनको भी प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 30 हजार की जाए। भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति में वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। 

ये खबर भी पढ़ें:-बिजली-पानी के लिए आज दिनभर तरसेंगे जयपुरवासी , इन जगहों पर रहेगी परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *