जयपुर में महिला से रेप, सोते समय आरोपी रिश्तेदार कमरे में घुसा, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

जयपुर। राजस्थान में आए दिन महिलाओं पर अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने…

New Project 2023 03 17T125736.098 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में आए दिन महिलाओं पर अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। यहां, आरोपी रिश्तेदार ने कमरे में सोते समय उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जल्द शादी का वादा कर महिला को चुप करवा दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रामगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि कानुपर निवासी एक महिला (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि रामगंज में उसका ससुराल है। करीब 9 महीने पहले मई 2022 में उसका पति उसे ससुराल लेकर आया था। ससुराल आने के बाद महिला करीब चार दिनों तक अपनी ननद के घर रूकने गई थी। इस दौरान महिला की ननद का बेटा उससे बातचीत करता रहा। आरोप है कि महिला रात को सोने के लिए कमरे में चली गई।

(यह खबर भी पढ़े :- जयपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर डॉक्टरों की बात सुनकर परिजन हुए हैरान)

इसी दौरान देर रात को उसकी ननद का लड़का उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को धमकी दी। वहां रूकने के दौरान आरोपी ने डरा-धमकाकर दो-तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी-सहमी होने पर वह अपने ससुराल चली गई।

ससुराल जाने के बाद भी आरोपी उसे मोबाइल पर फोन और मैसेज कर परेशान करने लगा। महिला के पति को घटना के बारे में पता चलने पर वह उसे पीहर छोड़ आया। इसी बीच करीब 4 महीने बाद नवम्बर 2022 में शादी में आरोपी रिश्तेदार से दोबारा मुलाकात हुई।

(यह खबर भी पढ़े :-जयपुर में महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, झगड़े में सिर पर डंडा मारकर की हत्या)

आरोपी ने महिला को जल्द शादी करने का वादा कर फिर दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रामगंज थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *