कांग्रेस ने 11 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, अब तक कांग्रेस ने 323 ब्लॉकों में अध्यक्ष बनाए, 77 ब्लॉक अब भी खाली

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द…

New Project 72 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने 11 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी की हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। पीसीसी चीफ ने ट्वीट करते हुए कहा, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने कुल 400 में से अब तक 323 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। वहीं 77 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा करना अभी बाकी है।

डोटासरा ने जारी किए ट्वीट के अनुसार, अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ के रैणी से शिवशंकर शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं हनुमानगढ़ के भादरा शहर से रविंद्र मोटसरा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हनुमानगढ़ के भादरा ग्रामीण से राजेश्वरी देवी को नियुक्त किया है।

झालावाड़ के झालारापाटन से इम्तियाज हुसैन को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं झालावाड़ के झालरापाटन के पिड़ावा से पूरी लाल डांगी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है।

जोधपुर जिले के फलौदी के बाप से केशुराम मेघवाल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जोधपुर जिले के फलौदी से इलामीद्दीन मेहर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जोधपुर के सूर सागर के हाउसिंग बोर्ड से परमसुख पुरोहित को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जोधपुर के सूर सागर से त्रिलोक मेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है।

कोटा के रामगंजमंडी ए से शराफत मेउ और रामगंजमंडी बी से अजीत पारख को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *