पाकिस्तानी बेटी का भारत बना ‘ससुराल’…138 दिन बाद हुई विदाई, वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ था निकाह

राजस्थान के जोधपुर में एक युवक ने पाकिस्तान की बेटी से शादी की और अब शादी के 138 दिन बाद इस दुल्हन की विदाई हुई…

पाकिस्तान की बेटी का जोधपुर में हुआ निकाह

राजस्थान के जोधपुर में एक युवक ने पाकिस्तान की बेटी से शादी की और अब शादी के 138 दिन बाद इस दुल्हन की विदाई हुई अपने ससुराल भारत आ गई। ये कहानी है जितनी अनोखी लगती है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प हैं। इस कहानी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाई तो नहीं लेकिन लोगों के दिलों को इसने जरूर पिघला दिया है।

ट्रेन हुई बंद तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुआ निकाह

जोधपुर के रहने वाले मुजम्मिल खान ने पाकिस्तान में उरूज फातिमा से शादी की, लेकिन ये शादी पाकिस्तान जाकर नहीं हुई बल्कि वीडियो कांफ्रेंसिग से की। 2 जनवरी को वीसी के जरिए दोनों ने निकाह किया था। मुजम्मिल खान के दादा बताते हैं कि उरुज फातिमा उनकी नातिन है। उससे ही मैंने मेरे पोते का निकाह तय किया था। लेकिन निकाह की जो तारीख तय की गई थी, उससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेन मुनावाब खोखरापार बंद गई, जिसने हमारा पाकिस्तान जाना मुश्किल कर दिया था। हम इतने अमीर तो है नहीं फ्लाइट से पाकिस्तान पूरी बारात ले जाते। इसलिए हमने वीडियो कांफ्रेंसिंग से निकाह करा दिया। अब दुल्हन को भारत लाने की समस्या थी।

सांसद गजेंद्र शेखावत ने की मदद

उन्होंने दुल्हन के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया लेकिन काफी दिनों तक वीजा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जोधपुर सांसद और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से संपर्क किया। उन्होंने हमें वीजा दिलाने में काफी मदद की। उन्होंने हमें वीजा दिलाया, जिसके बाद हम अपनी दुल्हन को उसके ससुराल भारत ला सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *