OSCARS 2023 : CM अशोक गहलोत ने फिल्म RRR और द एलिफेंट व्हिस्पर्स की टीम को दी बधाई

ऑस्कर (OSCARS 2023) में भारतीय फिल्म RRR और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की बड़ी उपलब्धि को लेकर आज देश की तमाम हस्तियां फिल्म की टीम को…

image 48 | Sach Bedhadak

ऑस्कर (OSCARS 2023) में भारतीय फिल्म RRR और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की बड़ी उपलब्धि को लेकर आज देश की तमाम हस्तियां फिल्म की टीम को अपनी शुभकमनाएं और बधाई दे रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी RRR और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ फिल्म की टीम को बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऑस्कर में भारतीय कौशल को मिला सम्मान! RRR फिल्म की टीम को अपने सुंदर गीत के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवार्ड और फ़िल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की टीम को बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवार्ड जीतने पर बधाई। ये प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का पल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दोनों ही फिल्म की टीम को बधाई दी। उन्होंने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है। RRR के लिए उन्होंने कहा कि असाधारण! ‘नातू नातु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई! भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

Oscar 2023 में भारत ने रचा इतिहास

बता दें कि 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर (OSCARS 2023) अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रचा है। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में भारतीय निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘Naatu Naatu’के लिए बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। वहीं भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने अभी अवॉर्ड जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *