झालावाड़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में 25 साल के दलित युवक के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 10 घंटे में ही खुलासा कर दिया है।…

New Project 54 | Sach Bedhadak

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में 25 साल के दलित युवक के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 10 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि युवक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी अर्जुन लुहार (22) पुत्र तूफान सहित दुर्गेश सिंह (25) पुत्र चौन सिंह, बलवंत सिंह (21) पुत्र उम्मेद सिंह और प्रेम सिंह (25) पुत्र पर्वत सिंह को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सुनेल थाना क्षेत्र के हड़मतिया हिंदू सिंह गांव में 25 वर्षीय युवक दुर्गेश मेघवाल को ईंट-पत्थर से कुचला। इसके बाद उसकी आंख फोड़कर उसे नंगाकर घसीटा फिर बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार सुबह युवक का शव खंडर स्कूल में मिला।

परिजनों ने शव उठाने से किया था इंकार…

युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस एवं प्रशासन के लिए सरदर्द बन गई थी। वहीं मृतक के परिजनों के साथ मेघ सेना और भीम सेना ने करीब एक घंटे तक रास्ता जाम कर दिया था। उसके बाद मोर्चरी के सामने सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एवं पुरुष रात्रि से सुबह तक धरने पर बैठ हुए थे। परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया था। परिजनों की मांग थी कि 72 घंटे अपराधी गिरफ्तार हों। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में दबिश दी।

पिता ने दर्ज कराया था हत्या का मामला…

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि शनिवार को मृतक युवक दुर्गेश मेघवाल के पिता रामप्रसाद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामप्रसाद ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा दुर्गेश गांव के ही पूर सिंह के यहां काम करता था। शुक्रवार रात को 10:00 बजे तक खेत पर मशीन से चना निकला रहा था। उसके बाद गोकुल सिंह के बेटे की निकासी में शामिल हुआ था। उसके बाद से वह घर पर नहीं आया। सुबह लोगों के बताने पर जाकर देखा तो उसका शव पास के खंडर स्कूल में पड़ा हुआ मिला।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए…

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ऋचा तोमर, एएसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ सुनील कुमार और एसएचओ रमेश चंद्र मीणा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठे किए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम प्रसंग के चलते की गई युवक की हत्या…

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मृतक दुर्गेश शादी शुदा है। मृतक दुर्गेश मेघवाल की पत्नी के साथ आरोपी अर्जुन लुहार का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम में राह में रोड़ा बने हुए दुर्गेश को रास्ते से हटाने के लिए अर्जुन ने अपने दोस्तों बलवंत सिंह, दुर्गेश सिंह और प्रेम सिंह को साथ मिला स्कूल के पुराने भवन में दुर्गेश मेघवाल को साथ ले जाकर शराब पिलाई। शराब के नशे में चारों ने मिलकर ईंट व पत्थरों से वार कर निर्मम हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *