अडाणी मामले के विरोध में 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में अब जयपुर में प्रदेश कांग्रेस…

pcc jaipur

अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में अब जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 मार्च को राजभवन का घेराव कर मामले में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन पीछे से अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में किया जाएगा। इस दौरान एक सभा में आयोजित की जाएगी।

सीएम गहलोत, प्रभारी रंधावा भी होंगे शामिल

इस सभा में सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सरकार के मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगमों-बोर्डों के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्भुज चतुर्वेदी ने बताया कि अडाणी समूह में निवेश करने के लिए एलआईसी, एसबीआई जैसे संस्थानों को मजबूर कर देश के गरीब और मीडिल क्लास लोगों को संकट में डालने का काम किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। इसलिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब 13 मार्च को सुबह 8:30 बजे गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी।

रंधावा लेंगे सभी की बैठक

इस दौरान सभी कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक पर इकट्ठा होंगे, जहां पर एक भव्य सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, निगम बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *