फेरों से पहले नाबालिग प्रेमी संग भागी दुल्हन…13 दिन तक सेहरा बांधे रहा दूल्हा, जानें फिर कैसे हुई शादी

पाली। राजस्थान के पाली जिले में शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। फेरों से पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग गई।…

New Project 2023 05 24T160732.305 | Sach Bedhadak

पाली। राजस्थान के पाली जिले में शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। फेरों से पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग गई। जब दूल्हा-दुल्हन के घर वालों ने सुना कि दुल्हन किसी के साथ भाग गई है तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दुल्हन के भाग जाने के बाद दूल्हा जिद पर अड़ा रहा कि बिना दुल्हन लिए वो वापस नहीं जाएगा। दूल्हे ने 13 दिनों तक लड़की वालों के घर पर बारात को रोके रखा। दूल्हे ने दुल्हन का इंतजार किया और तब तक सेहरा नहीं उतारा जब तक दुल्हन आ नहीं गई। आखिरकार 13 दिनों तक इंतजार करने के बाद जब दुल्हन वापस घर आई तो दूल्हे ने सभी रस्मों को पूरा कर शादी की और दुल्हन को लेकर गए।

13 दिन तक दूल्हे ने किया इंतजार…

दरअसल, शादी का यह दिलचस्प किस्सा राजस्थान के पाली जिले का है। पाली जिले में 3 मई को एक युवती की शादी थी। यहां सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादर गांव से दूल्हा सुबह बारात लेकर पहुंचा था। बारात आने के बाद सुबह दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने थे। फेरे लेने के लिए दुल्हन को ढूंढा जाने लगा तो पता चला कि दुल्हन गायब है। दूल्हा-दुल्हन के घरवालों जब इस बात की जानकारी लगी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वहीं बारात लेकर आए दूल्हे ने 13 दिन तक दुल्हन के गांव में ही इंतजार किया और बारात भी 13 दिन तक गांव में ही टिकी रही। दुल्हन के घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और बताया कि उनका एक रिश्तेदार बेटी को लेकर भाग गया है। इधर, पुलिस ने जब लड़की की तलाश में छानबीन की तो सामने आया कि उसे नाबालिग युवक भगा कर लेकर गया है।

पुलिस ने 13 दिन बाद नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया और दुल्हन को उसके परिजनों को सौंप दिया। दुल्हन के घर आ जाने के बाद दूल्हे का इंतजार खत्म हुआ। 16 मई को शादी की बाकी की रस्म पूरी करने के बाद दुल्हन को घर ले गया। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब दुल्हन वापस घर आई तो दूल्हे ने सभी रस्मों को पूरा कर शादी की और दुल्हन को लेकर गए।

दूल्हे ने सिर से नहीं उतारा सेहरा…

इधर, दूल्हा 13 दिनों तक दुल्हन का इंतजार करता रहा और उसने तब तक सेहरा नहीं उतारा जब तक उसकी दुल्हनिया वापस आ नहीं गई। दुल्हन के आने के बाद घर वालों ने बाकी की रस्म पूरी की। रस्म पूरी करने के बाद दूल्हे ने सेहरा उतारा। दुल्हन के भाग जाने के बाद दूल्हा जिद पर अड़ा हुआ था। दूल्हे के साथ उसके घर वाले भी 13 दिन तक इंतजार करते रहे।

दूल्हे के साथ बाराती भी कर रहे थे इंतजार…

दुल्हन को साथ ले जाने के लिए दूल्हे के साथ कई बाराती भी अड़े हुए थे। दूल्हे के साथ 20 से ज्यादा बाराती रुके हुए थे। बारातियों के खाने की व्यवस्था भी लडकी के घर वाले ही कर रहे थे। जब दुल्हन आई तो फेरे लेकर सभी बाराती और दू्ल्हा गांव लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *