शराब के नशे में 10 साल की मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बिना मां की…

New Project 2023 05 28T153337.181 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बिना मां की 10 वर्षीय बेटी को उसके पिता ने ही हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की सौतेली मां ने इस संबंध में रामगंज थाना पुलिस को एक रिपोर्ट दी। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रामगंज थाना पुलिस आरोपी पिता को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान करेगी।

रामगंज थानाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ पिता द्वारा 23 मई की रात्रि में दुष्कर्म करने की रिपोर्ट मिली। पीड़िता की मां की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है और वह उसकी सौतेली मां व पिता के साथ ही थाना क्षेत्र में रहती है। सौतेली मां रात्रि में जॉब पर गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने शराब के नशे में जबरन अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस में मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कृषि मंडी के नजदीक आरोपी पिता के छुपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी पिता को दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के द्वारा नशे में वारदात को अंजाम दिया गया था।

मुंह पर चादर ढककर किया दुष्कर्म…

परिवादिया ने पुलिस को बताया कि जब वह 24 मई को सुबह अपने काम से लौटी तो उसका पति घर से निकल चुका था। उसकी बेटी ने बताया कि पापा ने रात्रि में मुंह पर चादर ढककर उसके साथ जबरन गलत काम किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर भी धमकाया। महिला जब घर पहुंची तो बेटी ने रात की पूरी घटना अपनी मां को बताई और कहां पापा के द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया। पीड़ित मां की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपी ने पत्नी की मौत के बाद की लव मैरिज…

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी की लगभग 7-8 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने परिवादिया से लव मैरिज की थी। आरोपी के एक बेटी पहली पत्नी से है तो दूसरी बेटी परिवादिया से है।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *