REET 3rd Grade Teacher: 46500 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर में जारी होगी विज्ञप्ति, जून तक दे दी जाएगी पोस्टिंग

राज्य में 46500 पदों पर भर्ती हेतु शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) नवंबर में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।

REET 2022, REET 2022 Notification, REET exam 2022, 3rd grade teacher recruitment exam, 3rd grade teacher recruitment notification,

राजस्थान में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 46500 पदों पर भर्ती हेतु शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) नवंबर में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भर्ती के लिए एग्जाम, इंटरव्यू, आंसर शीट जारी करना तथा फाइनल रिजल्ट जारी करने सहित सभी प्रोसेस को पूरा कर जून 2023 तक चुने गए अभ्यर्थियों को पोस्टिंग भी दे दी जाएगी। आइए जानते हैं इस थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में

क्या है थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

हर वर्ष थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाती है। इस वर्ष थर्ड ग्रेड शिक्षकों के 46,500 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है जिनमें से 15,000 पद लेवल-1 और 31,500 पद लेवल-2 में भरे जाएंगे। भर्ती के लिए अगले माह RSMSSB विज्ञप्ति जारी करेगा और दो चरणों में एग्जाम लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी घोषणा! 4% ब्याज पर लें 3,00,000 रुपए का लोन

पहले चरण की परीक्षा में आवेदकों की योग्यता को परखा जाएगा जबकि दूसरे चरण की परीक्षा से उनका सलेक्शन किया जाएगा। इस वर्ष निकाली जाने वाली भर्ती विज्ञप्ति के लिए एग्जाम हेतु 4-5 फरवरी 2023 की तिथि का निर्धारण किया गया है।

भर्ती परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होगी यानि प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक भी कटेगा। मुख्य परीक्षा के बाद अप्रैल माह में इसकी आंसर शीट जारी की जाएगी और आवेदकों से उस पर आपत्ति मांगी जाएगी। मई माह में रिजल्ट जारी कर जून-जुलाई 2023 तक चुने गए आवेदकों को पोस्टिंग दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सरकारी योजना में 500 रु. लगाकर 40 लाख रुपए तक वापिस पाएं – PPF Account Scheme

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ये होगा सिलेबस

एग्जाम के सिलेबस में कक्षा 1 से 5 तक (लेवल-1) के लिए निर्धारित किए गए सिलेबस में राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ राजस्थानी भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य किया गया है। सिलेबस में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति, राजस्थानी भाषा, सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक परिदृश्य और निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और अन्य सामयिक विषयों के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सूचना तकनीकी और शैक्षणिक मनोविज्ञान को भी जोड़ा गया है। शिक्षक भर्ती लेवल-2 परीक्षा के लिए निर्धारित विषयों में लेवल-1 के तो सभी विषय शामिल होंगे ही, साथ ही साथ तृतीय भाषा के रूप में अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, पंजाबी और उर्दू को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *