Nagaur : लाडनूं में अजमेर ACB की कार्रवाई, नगर पालिका के EO को 20 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रैप

Nagaur : अजमेर ACB ने नागौर के लाडनूं में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लाडनूं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी यानि EO को…

acb 2 | Sach Bedhadak

Nagaur : अजमेर ACB ने नागौर के लाडनूं में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लाडनूं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी यानि EO को 20 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। ACB ने EO मगराज डूडी को गिरफ्तार कर लिया है। ACB की इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पिछले काफी समय यहां पर हो रहे भ्रष्टाचार की शिकयतें ACB को मिल रही थीं। जिसके बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए आरोपी EO को गिरफ्तार कर लिया।

पार्षद से की थी रिश्वत की मांग

दरअसल प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बनाए जा रहे पट्टे के एवज में नगर पालिका के एक परिवादी पार्षद राजेश भोजक से EO मगराज डूडी ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। रिश्वत के पैसों का लेनदेन EO के आवास पर किया जा रहा था। जहां पर ACB ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल ACB आरोपी EO को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। ACB ने EO के आवास और दफ्तर पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इस मामले में अन्य कर्मचारियों औऱ अधिकारियों के शामिल होने की भी ACB जांच कर रही है। जानकारी में पता चला है कि सरकार के अभियान प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पट्टा वितरण में भ्रष्टाचार चल रहा था। बगैर रिश्वत लिए पट्टे जारी नहीं किए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *