पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरू जिलों में दोपहर के बाद मेघगर्जन के साथ तेज अंधड़ और अचानक 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली।
वहीं प्रदेश के पश्चिमी इलाकों मे कुछ स्थानों पर बरसात के साथ ओलवृष्टि होने के समाचार मिले हैं। जयपुर में बुधवार रात को धूलभरी आंधी चलने से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में जैसलमेर के रामगढ़ और बीकानेर के नोखा में बुधवार को दोपहर बाद तेज हवाएं चलने के बाद बरसात हुई। नोखा में बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।
मौसम के इस परिवर्तन से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी 2 से 3 दिन राज्य में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना जताई है, वहीं 15 अप्रैल से एक बार फिर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
(Also Read- Deva Gurjar Kota: दूध बेचने वाला गांव का लड़का कैसा बना डॉन, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा)