जयपुर- राजस्थान विधानसभा में 23 फरवरी को राजस्थान का बजट पारित किया गया था। जिसमें प्रदेश की जनता ने सीएम अशोक गहलोत ने कई घोषणाएं की थी। हाल ही में गहलोत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत डीए बढ़ाकर बढ़ी सौगात दी है। वहीं आम लोगों के लिए सरकार की ओर से कईं स्वास्थ्य संबधी सुविधाओं की घोषणाएं की गई थी। इनमें चिरंजीवी योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा है।
वहीं अब गहलोत सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चिरंजीवी योजना का दायरा बड़ा दिया है। प्रदेश की जनता के लिए अब कॉकलियर इम्प्लांट, बोनमैरो ट्रांसप्लांट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ब्लड, प्लेट्लेट्स एवं प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन और लिम्ब प्रोस्थेसिस यानि बोन कैंसर जैसी जटिल और महंगी स्वास्थ्य सेवाओं को निशुल्क कर दिया है। अब आम जनता तक इन सेवाओं का लाभ निशुल्क उपलब्ध हो सकेंगा।
सीएम गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में कईं घोषणाएं की थी जिन्हें बहुत ही कम समय में पूरा भी कर दिया है। बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार की और से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी की निशुल्क सेवाओं सहित 9 घोषणाएं की गई थी। इन तमाम योजनाओं को 1 अप्रैल से लागू भी कर दिया गया है। वहीं अब चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पूरा करते हुए सरकार नें इन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नवीन पैकेज जोड़े जाने की मंजूरी दी है।
राज्य सरकार इसके लिए प्रतिवर्ष करीब 200 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय करेगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए अतिरिक्त खर्च से चिंता मुक्त कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना भी शुरू कर दी गई है। सीएम इस वर्ष बजट में योजना के तहत सालाना बीमा कवरेज 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है।
(Also Read- आज से लागू होंगी राजस्थान बजट की सभी घोषणाएं, सीएम गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना )