आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसके पीछे का कारण ये है कि टीम के पास गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। यहां तक कि टीम की बल्लेबाजी भी उस दर्जे की नहीं थी, जो पिछले कुछ सालों में हम मुंबई इंडियंस में देखते हुए आए हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स के रूप में लगा है, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स के विकल्प की भी पुष्टि हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन के शेष बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टाइमल मिल्स टखने की चोट के कारण आईपीएल 2022 के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस के नए सदस्य ट्रिस्टन स्टब्स की बात करें तो उन्होंने 17 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 157.14 के शानदार स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए हैं। इस 21 साल के खिलाड़ी ने इस दौरान तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए ये फायदे का सौदा भी है, क्योंकि 20 लाख रुपये में खरीदा गया ये खिलाड़ी एक अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज का विकल्प टीम को देता है, क्योंकि ईशान किशन के अलावा कोई अनुभवी विकेटकीपर टीम के पास नहीं है।