भारत के गौरव और एक बेहतरीन ट्रैक और फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा (Athlete Neeraj Chopra) एक बार फिर अपने अद्भुत कार्य के लिए चर्चाओं में है। ओलंपिक्स के बाद नीरज ने पावो नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खुद का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, इसके बावजूद नीरज फिनलैंड के हेलांडेर के 89.93 मीटर से एक कदम पीछे रह गए और भारत के लिए रजत पदक (सिल्वर मैडल) हासिल करने में सफल रहे।
नीरज का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हुआ था और वह हरियाणा (Haryana) के पानीपत शहर के रहने वाले है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में जैवलिन थ्रो (भाला फेंकने) में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था। टोक्यो ओलंपिक्स में इतिहास रचने के बाद नीरज फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में शामिल हुए थे।
नीरज (Athlete Neeraj Chopra) एक उम्दा खिलाड़ी है जिन्होंने कई खेलों में भाग लिया है। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में नीरज ने 87.58 मीटर के साथ जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड सेट किया था।
फ़िनलैंड में हो रहे पावो नुरमी गेम्स एक गोल्ड इवेंट्स है और डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ी ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं में शामिल होता है। नीरज फ़िलहाल फ़िनलैंड में रह रहे हैं जहां वो शनिवार को होने वाले कोर्टेन खेलों में हिस्सा लेंगे।
(लेखन- तीर्था)
(Also Read-World Shooting Championship: अवनि लेखरा ने 4 दिन में जीता दूसरा गोल)