Suryakumar Yadav ने Tilak Verma के साथ की ऐसी गंदी हरकत, वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा, देखें Video

Suryakumar Yadav on Tilak Verma : मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK) को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रनों से हरा…

Surya 6 | Sach Bedhadak

Suryakumar Yadav on Tilak Verma : मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK) को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रनों से हरा दिया है। इस बड़ी जीत के साथ मुंबई दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गया है। इसके लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच गए है। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ ऐसा मजाक किया है। सूर्यकुमार और तिलक के इस मजाकिया अंदाज वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है।

सूर्यकुमार ने किया तिलक वर्मा से मजाक
तिलक वर्मा फ्लाइट के अंदर सो रहे थे, यह देखकर सूर्यकुमार के मन में कुछ हरकत आई और उन्होंने एक नींबू लिया और उसके मुंह के अंदर नींबू निचोड़ दिया। नीबू का स्वाद आते ही तिलक वर्मा के होश उड़ गए और उनकी नींद टूट गई और वो सूर्यकुमार को देखकर मुस्कुराने लगे। वहीं तिलक वर्मा के पास बैठे साथी खिलाड़ी भी हंसने लगे। मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो ट्वीट किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘चैन से सोना है तो जाग जाओ’ इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- MS धोनी की चालाकी पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, अंपायर को लगाई फटकार

फैंस ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया
तिलक वर्मा के साथ हुई इस हरकत पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है, वहीं एक यूजर ने कहा है कि ”सोने दो भाई को” वहीं दूसरे यूजर ने कहा है कि मुझे लगा आम खिलायेंगा। वहीं तीसरे यूजर ने इस हरकत पर सूर्यकुमार की क्लास लगा दी है, उन्होंने कहा, अगर कोई मेरे साथ ऐसा करता तो मुझे गुस्सा आ जाता।

image 161 | Sach Bedhadak

यह खबर भी पढ़ेंं:- अवनि लेखरा ने कोरिया में जीता रजत पदक, सीएम गहलोत ने दी बधाई

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है। वहीं MI ने 81 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। अब 26 मई को गुजरात का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात को पहले क्वालीफायर में चेन्नई के खिलाफ 15 रनों से हार का सामना करता है। मुंबई और गुजरात के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, वहीं आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *