IPL 2023 : MS धोनी ने रवींद्र जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से…

ms 1 | Sach Bedhadak

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से पटखनी दी है। एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार चैंपियन बनी है। इस रोमांचक जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को गोद में उठाकर जीत का जश्न मनाया है। यह वीडियो आईपीएल अपने ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए है। उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया जाहिए की है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL Final 2023 : क्या चेन्नई सुपर किंग्स फिर से बनेगी चैंपियन? अब तक आकड़े देखकर रह जाएंगे हैरान

बता दें कि आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया है, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 214 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके को बारिश के कारण से डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया। चेन्नई ने 5 विकेट रहते हुए रोमांचक मैच जीत लिया है। जडेजा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई को 5 विकेट से जीत दिलाई है। जीत का जश्न मनाते हुए वे धोनी के पास पहुंचे। उसके बाद धोनी ने जडेजा को गोद में उठा लिया।

CSK की जीत के बाद एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, डेव्हन कॉनवे के साथ-साथ सभी खिलाड़ी भी जश्न के माहौल में खो गए। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने जडेजा और धोनी का यह वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो लगभग 44 हजार लोग लाइक कर चुके थे। जबकि हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। धोनी का जडेजा को गोद में उठाना फैंस के लिए भावुक करने वाला लम्हा रहा है, फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर इस बात को जाहिर किया है।

ms dhoni 2 | Sach Bedhadak

फाइनल मुकाबले में चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली है। शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने 19 रनों का अहम योगदान दिया, वहीं रवींद्र जडेजा ने 6 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए। जबकि अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *