साइकिलिंग को अक्सर लोग केवल यात्रा करने का एक माध्यम मानते है। लेकिन साइकिल चलाने के और भी कईं फायदे होते है। यह न केवल एक जगह से दुसरे जगह जाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, बल्कि हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। साइकिल चलाने से हमारी इम्युनिटी बूस्ट होती है जिससे खासी-सर्दी जैसी बीमारियां नहीं होती है। साइकिलिंग को हमारे रोज़ाना व्यायाम में जोड़ने से और भी कई फायदे होते है। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में…
1. मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है- साइकिल चलाने के लिए हमें अपने पैरों को लगातार पैडल चलाना पड़ता है, जिसकी वजह से हमारे शरीर के निचले हिस्से के मांसपेशियां मज़बूत होती है।
2. वज़न घटाने में मदद करता है- साइकिल चलाने से हमारे शरीर की मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाती है और हमारे कैलोरीज़ बर्न होते हैं, जिसकी वजह से हमारा वज़न घटने लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जाता है कि रोज़ाना एक घंटा साइकिल चलाने से एक व्यक्ति 400 से 1000 कैलोरी बर्न कर सकता है।
3. लंग्स की क्षमता बढ़ाता है- साइकिल चलाने के बाद हमारे शरीर में एयर इन्टेक और ब्लड फ्लो बढ़ जाती है। इसी वजह से रोज़ाना साइकिल चलाने से हमारे लंग्स की क्षमता में सुधार आता है। ब्लड फ्लो की वजह से हमारी त्वचा भी ग्लो करती है।
4. हृदय को स्वस्थ रखता है- लगातार साइकिल चलाने से हमारी दिल की धड़कने तेज़ हो जाती है। यह हमारे दिल के लिए व्यायाम के रूप में कार्य करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, जैसी कई हृदय रोगी बिमारियां होने से बचाव होता है।
5. मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है- साइकिलिंग करने से हमारे मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसके अलावा साइकिल चलाने से डिप्रेशन, तनाव जैसी भावना को सुधारने में भी मदद करता है।
(लेखन- तीर्था)