Lifestyle News: बदलते मौसम का हमारे स्वास्थ्य और हमारी त्वचा पर भी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में हमारी त्वचा का ख्याल रखना बेहद ही जरुरी होता है। आमतौर पर हम फेस स्किन का ख्याल रखने के लिए फेस मास्क (Face Mask) का इस्तेमाल करते हैं। ये फेस पैक त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लंबे सफर व थकान के कारण कई बार हमारी त्वचा सुस्त और बेजान दिखने लगती है। लेकिन फेस मास्क से इस समस्या को कम किया जा सकता है। फेस मास्क का इस्तेमाल त्वचा पर प्राकृतिक चमक और निखार लेकर आते हैं। साथ ही स्किन को खराब होने से बचाते हैं। लेकिन फेस मास्क के इस्तेमाल को लेकर भी हमें कई चीज़ों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर फेस मास्क ज्यादा प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाते हैं।
तो आइए आज हम आपको बताते हैं फेस मास्क लगाने के सही तरीके के बारे में.. इनका इस्तेमाल किस प्रकार किया जाए यह जानना भी जरूरी है। ताकि आपकी त्वचा पर ये प्रभावी तरीके से काम कर सके।
हमेशा फेस पैक को साफ त्वचा पर लगाना चाहिए। फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से वॉश कर ले। जिससे आपके चेहरे पर जमें बैक्टीरिया और मैल हट जाएगा। ऐसे में फेस पैक बहुत प्रभावी रूप से काम करता है।
फेस मास्क लगाते समय अपने हाथों को भी अच्छी तरह से धो लें। इससे फेस मास्क पर बैक्टीरिया के जमने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। बिना हाथ धोए फेस मास्क लगाने से स्किन पर खुजली या किसी प्रकार की एलर्जी भी हो सकती है।
फेस मास्क लगाने के बाद बहुत से लोग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फेस मास्क मॉइस्चराइजर का काम नहीं करता है। इसलिए फेस पैक लगाने के बाद लाइट हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा न करने से आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है। ऐसे में आपकी स्किन पर फेस मास्क का खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।