चाहते हैं Weight Loss करना तो, अपने रात के खाने में शामिल करे इन चीजों को

शरीर से वजन कम(Weight Loss) करना एक मुश्किल कार्य होता है। इसके लिए बहुत डिसिप्लिन, मेहनत और बैलेंस डाइट को अपनाना पड़ता है। कई बार…

Weight Loss | Sach Bedhadak

शरीर से वजन कम(Weight Loss) करना एक मुश्किल कार्य होता है। इसके लिए बहुत डिसिप्लिन, मेहनत और बैलेंस डाइट को अपनाना पड़ता है। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है की बहुत कोशिश करने के बाद भी वजन बिल्कुल कम होता नजर नहीं आता है। इसका कारण हमारा खान-पान होता है क्योंकि हम रात को सोने से पहले जो भी खाते हैं उसका असर हमारे बदन के घटाने पर पड़ता है और यदि आप रात के खाने में कुछ चीजों को शामिल कर लें तो आपका वजन देखते ही देखते बहुत तेज कम हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि आपको ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे आपका वजन बहुत तेजी से कम हो जाए।

बादाम

almond | Sach Bedhadak

अगर आप रोज रात को सोने से पहले एक मुट्ठी बदाम खाते हैं तो इससे आपके वजन कम होने की रफ्तार बढ़ जाएगी। बदाम में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहतर होते हैं और इसीलिए अगर आप रात को बादाम खाकर सोते हैं तो आपकी मांसपेशियां हेल्दी रहती हैं।

ब्रेड और पीनट बटर

peanut butter | Sach Bedhadak

मूंगफली में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। यह मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के अच्छे अमीनो एसिड होते हैं और यह अच्छी नींद में भी मददगार होता है। यदि आप पीनट बटर को ब्रेड के साथ खाते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और बहुत ही ज्यादा कैलोरी बर्न होने लगती है।

केला

banana | Sach Bedhadak

केला पोषक तत्वों की किसी खदान से कम नहीं है। इससे बहुत अच्छी नींद भी आने लगती है और वजन भी कम हो जाता है। इसमें कई तरह के फाइबर होते हैं जो आपको वजन गिराने में मदद करते हैं। केला खाने से मीठा खाना भी कम होने लगता है इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। यह शरीर को आराम देते हैं और किसी भी तरह के स्ट्रेस को भी कम करने में मददगार होते हैं।

दही

curd | Sach Bedhadak

रोज दही के सेवन करने से बहुत सारी समस्याएं अपने आप ही खत्म होने लगती हैं। यह जितना ज्यादा कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर फूड है उतना ही पौष्टिक भी माना जाता है। अगर आपने इसे रात के खाने में शामिल करते हैं तो आपकी पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या खत्म हो जाएगी। एक स्टडी में यह भी सामने आया है कि अगर सोने से पहले रोज दही खाते हैं तो यह प्रोटीन के लिए अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *