माता-पिता हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। अगर माँ ज़रुरत है (Father’s Day Special) तो पिता ज़रुरत की पूर्ति। पिता जीवन भर हमारे ज़रूरतों को पूरा करते है ताकि आगे जाकर हम एक आज़ाद ज़िन्दगी जी सके। पिता कभी कठोर भी होते है तो कभी नरमशील भी होते है। पिता के इस निस्वार्थ प्रेम को सम्मानित करते हुए भारत में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 19 जून 2022 यानी आज मनाया जा रहा है। हर साल हम इसे खूब ख़ुशी से मनाते है लेकिन इसके पीछे की कहानी आज हम बतायेंगे।
फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका देश में सन 1910 में हुई थी। कहा जाता है कि वॉशिंगटन में रहने वाली सोनोरा स्मार्ट के 5 भाई-बहन है। आखिरी बच्चे के जन्म के बाद सोनोरा की मां चल बसी थी जिसके बाद सोनोरा के पिता ने सोनोरा के साथ-साथ उसके 5 भाई-बहनों का ख्याल रखा था।
सोनोरा ने अपने पिता को हमेशा उनके बच्चो का ख्याल रखते हुए (Happy Fathers Day) देखा था। सोनोरा अपने पिता के प्रेम और समर्पण के प्रति सम्मान देना चाहती थी। इस वजह से मदर्स डे की तरह सोनोरा ने एक दिन पिता को समर्पित करने की अनुरोध की थी। इसके बाद हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है।
अलग-अलग देश में यह दिवस अलग अलग दिनों में मनाया जाता है। फादर्स डे के दिन हम अपने पिता को सम्मान देते है। यह दिन कई तरह से मनाया जाता है। बच्चे अपने पिता को उनके पसंद के गिफ्ट्स देते है और उनके साथ कही घूमने जाते है। साल का यह दिन पीता के नाम होता है। इस फादर्स डे आप भी अपने पिता के लिए कुछ स्पेशल करे और उन्हें बताये की आप उनसे कितना प्यार करते है।
(Also Read-शुटिंग के दौरान बिगड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तबियत, गंभीर वजह आई सामने)