हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शूटिंग के दौरान तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि उनके तबियत बिगड़ने की सही वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि दीपिका की धड़कने बहुत तेज़ हो गयी थी। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
बता दें दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन और साउथस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘प्रोजेक्ट- के’ की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। कहा जा रहा है कि ज़्यादा गर्मी और तनाव में काम करने की वजह से उनके दिल की धड़कने तेज़ हो गयी थी।
आपको बता दें कि हमारा दिल 60-100 की रेंज में धड़कता है। ऐसे में दिल की धड़कन के तेज़ होने के कई कारण हो सकते है। दिल की धड़कन अक्सर घबराहट और कमज़ोरी की वजह से तेज होती है। ज़्यादा व्यायाम, दवाई का असर, बुखार, डिहाइड्रेशन, डर और तनाव या खून की कमी भी इसके कारण हो सकते है। खाने-पीने का भी इस पर असर पड़ सकता है। जो व्यक्ति ज़्यादा शराब या कॉफ़ी का सेवन करते है उन्हें भी ऐसी समस्या हो सकती है।
दिल की धड़कन में तेज़ी का परिणाम हार्ट अटैक या स्ट्रोक हो सकता है इसीलिए हमें हमारे जीवन शैली में बदलाव करना चाहिए, जिससे हमारा हृदय स्वस्थ रहे। खान-पान पर ध्यान देना अधिक आवश्यक है। हमें ज़्यादा से ज़्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही पूरी नींद भी लेनी चाहिए। बेचैनी और घबराहट से दूर रहने के लिए ध्यान (Meditation) करना दिल के लिए सेहतमंद साबित होगा।
(Also Read-अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लिखेंगी किताब, इस टॉपिक पर कर रही लिखने की तैयारी)