आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों को कईं बीमारियां होने लगी है। एक समय था जब शुगर और ब्लड प्रेशर लो व हाई जैसी समस्याएं बहुत कम सुनने में आती थी। लेकिन अब हर दूसरे इंसान को यह बीमारियां होने लगी है। जिसका सबसे बड़ा कारण है खराब खान-पान जिसकी वजह से डायबिटीज (Diabetes) होना बहुत आम बात हो गई है। इस बीमारी में मरीजों के खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। बता दें कि अगर लंबे समय तक मधुमेह के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो यह शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकताल है।
ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं या आपके घर में कोई इस बीमारी से लंबे समय से परेशान है तो आपको अपने खानपान का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसी के साथ आपको यह भी जान लेना जरूरी है कि मधुमेह के मरीजों को किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। जिससे की आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। तो आइए जानते हैं कि शुगर के मरीजों को कौन से फलों से परहेज करना चाहिए।
1. शुगर (Diabetes) के मरीजों को शकरकंद से परहेज करना चाहिए। इसमें बीटा कैरोटीन होता है जिसकी वजह से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि डायबिटीज के मरीजों को शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. शुगर के मरीजों को आम से परहेज करना चाहिए। जानकारों के मुताबिक एक मध्यम आकार के आम में लगभग 40-45 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से उनका शुगर लेवल हाई हो सकता है।
3. केले में लगभग 15 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को इससे परहेज करना चाहिए। इन मरीजों के लिए इसका सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। जिससे उनका शुगर लेवल हाई हो सकता है
4. तरबूज का सेवन भी शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) रोगियों को तरबूज खाना लाभदायक नहीं होता है। बता दें कि एक मध्यम आकार के तरबूज में करीब 7 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। जो कि शुगर मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है।
5. अनानास (पाइनएप्पल)
एक शोध के अनुसार 1 कप अनानास के टुकड़े में करीब 16.3 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। जो कि डायबिटीज रोगी को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में इनका सेवन करने से शुगर लेवल हमेशा हाई रह सकता है।