BJP का मिशन-2023 : कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और 180 सीटें जीतने का संकल्प

कार्यसमिति में मौजूद नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में 180 प्लस सीटें जीतने का भी संकल्प लिया।

image 2023 05 21T083555.272 | Sach Bedhadak

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की लाडनूं के जैन विश्व भारती संस्थान में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भ्रष्टाचार, पपेर लीक और गहलोत, पायलट जैसे मुद्दों को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर राज्य की कांग्रेस पर निशाना साधा। कार्यसमिति में मौजूद नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में 180 प्लस सीटें जीतने का भी संकल्प लिया। कार्यसमिति में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद सुमेधानंद की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा रही। हालांकि भाजपा की तरफ से राजे की अनुपस्थिति की सूचना पहले ही प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पास थी।

समिति में तीन सत्र हुए, प्रथम सत्र स्वागत सत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं का जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, ओम माथुर, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पनिू यां का स्वागत किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव सत्र नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पेश किया।

गांवों में बिजली नहीं, सरकार जिम्मेदार

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कें द्र सरकार द्वारा राज्य में कांग्रेस सरकार को कई बार मौका दिए जाने के बावजूद भी आज भी राजस्थान के कई गांव के घरों में बिजली नहीं पहुंच पाई है, जिसकी पूरी तरीके से जिम्मेदार राजस्थान की कांग्रेस सरकार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया सपनों को साकार 

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कभी भारत विश्व की तरफ देखता था और आज स्थितियां बदली है और अब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। जिन कार्यों को कई वर्षों से सिर्फ कल्पना और सपनों में देखा जाता था, उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करके दिखाया हैं। भारतीय जनता पार्टी एक विचार है, जिससे देश का हर व्यक्ति जुड़ना चाहता है। जोशी ने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है, जहां राजस्थान में एक ऐसी सत्ता काबिज हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए, जिन कार्यों को पूर्व की केंद्र सरकारों द्वारा 50 वर्षों में नहीं किया वो कार्य 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है।

नौ वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, युवा वादा खिलाफ, किसान विरोधी, महिला विरोधी रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्ष ऐतिहासिक रहे हैं, जिसमें भारत का बहुत तीव्र गति से विकास हुआ है।

अच्छा वकील नहीं कर सकी सरकार 

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा अगर देना है तो वादे के अनुसार दो लेकिन राजस्थान की जनता को मूर्खबनकर लूटो मत, यहां पुलिस के गुर्गे खुलेआम वसूली करते हैं और राजस्थान के भ्रष्ट सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह वही सरकार है जिन्होंने राजस्थान की जनता से बड़ी बड़ी घोषणा वादे किए, लेकिन धरातल पर जनता को वास्तविकता में कुछ नहीं मिला। कांग्रेस सरकार क्या जनता का भला करेगी, जो बम कांड के अपराधियों के खिलाफ एक अच्छा वकील तक खड़ा नहीं कर सकी।

बैठक में ये रहे मौजूद 

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश से पदाधिकारी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, भजन लाल शर्मा, सुशील कटारा, मदन दिलावर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह, जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारी, और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *