‘नाकारा है विपक्ष’, मोदी के साथ 142 करोड़ जनता का विश्वास, बालमुकुंद बोले-राजस्थान में हैट्रिक लगाएंगे’

Rajasthan Lok Sabha Eelection 2024 : बाबा बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस को बताया नाकारा और निकम्मा। कहा राजस्थान में बीजेपी 25 सीटें जीतेगी।

MLA Balmukund Acharya 1 | Sach Bedhadak

Rajasthan Lok Sabha Eelection 2024 : जयपुर। बीजेपी का कार्यकर्ता 2014 से लगातार धरातल पर पूरे सेवाभाव और सेवा को राष्ट्रधर्म मानकर जनता की सेवा कर रहा है। आरदणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भाजपा कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ पूर्णतया समर्पण भाव से जनता की सेवा के लिए काम रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राजनीति नहीं करता वह सेवा का काम करता है।

मोदी के नेतृत्व में हर घर तक कल्याण योजना का लाभ पहुंचा है। उज्ज्वला की तरह अनगिनत योजनाएं हैं जिनका लाभ देश की 142 करोड़ की जनता को मिला है। कश्मीर में आतंकवाद की भारी समस्या थी। मोदी के आने बाद देश में आंतकवाद जीरो हो गया है। मोदी के आने के बाद भारत वर्ल्ड लीडर बनकर उभरकर आया है। पूरी दुनिया में तिरंगा और सनातन धर्म साथ-साथ चल रहा है। साथ ही अथक प्रयास के बाद राम मंदिर बनने का काम भी पूरा हो गया।

मोदी ने तीन तलाक का निपटारा करके भारत में मुस्लिम माताओं-बहनों के साथ हो रहे अत्याचार को खत्म किया है। आज मोदी के साथ 142 करोड़ जनता खड़ी है। यह कहना है हवा महल विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य का। ‘सच बेधड़क’ से खास बातचीत में बालमुकुंद आचार्य ने एक्जिट पोल के आंकड़ों पर भी विस्तार से चर्चा की।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Exit Poll: 15 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी? कांग्रेस का 10 साल बाद खुलेगा खाता

कांग्रेस और विपक्ष की हालत खराब

आज कांग्रेस और उसके दोस्तों की स्थिति ऐसी है कि वह एक-एक सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं। आज सोचो जो लोग 400 पार की बाते करते थे वो आज एक-एक सीट के लिए तरस रहे हैं। देश की 142 करोड़ जनता अब जान चुकी हैं देश का विकास मोदी जी के साथ ही है। मोदी के आने के बाद जनता ने परिवर्तन देखा और वहीं जनता का विश्वास है। अब विपक्ष के पास कोई काम रहा नहीं, कोई मुद्दा नहीं है। न नेतृत्व है, न नीतिकार है और न पार्टी के काम की कोई योजना है।

कांग्रेस के पास खाली एक ही योजना है परिवारवाद। उत्तर प्रदेश, बिहार वाले और सोनिया गांधी भी चाह रही हैं उनकी सहजादा राहु ल गांधी या उनके परिवार का एक सदस्य कुछ बन जावे। इस पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं है।

आजादी के बाद किए हैं खरबों के घोटाले

कांग्रेस में ऐसे लोग है जो विदेश में लंबी छुटि्टयां बिताकर ऐशों आराम कर रहे हैं। देखना जैसे ही लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा राहुल गांधी विदेश में छुटि्टयां बिताने के लिए निकल जाएंगे। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को लूटा है। सोना गिरवी रखकर देश को चलाना पड़ा है। आज सोना भी हमारे पास अपना है।

देश का जीडीपी भी बढ़ रहा है और अनगिनत विकास के कामों के चलते भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। जबकि कांग्रेस राज में हमारा देश छोटी से छोटी वस्तु के लिए विदेशों पर निर्भर रहता था। जबकि अब हमारा देश विदेशों में माल मेटेरियल सप्लाई करता है। चाहे हथियार हो या फिर गोला बारूद।

यह खबर भी पढ़ें:-खरगे ने लिया फीडबैक, डोटासरा ने किया वादा, राजस्थान में जीत रहे हैं इतनी सीटें

‘कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं’

बाबा बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजस्थान में शानदार काम किया है और इसी का नतीजा कल यानी 4 जून को देखने को मिलेगा। पार्टी 25 में से 25 सीटें जीतेगी। अपने काम को लेकर बालमुकुंद आयार्च ने कहा कि वह और हवा महल के सभी कार्यकर्ता सेवाभाव से जनता की सेवा कर रहे हैं। उनका शुरू से काम करने का एक ही तरीका रहा है।

सुबह 5 से लेकर रात 10 बजे तक जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, कुछ विपक्षियों को ये सब पच नहीं और वह बार-बार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इससे बीजेपी और मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।