ISRO Scientist/Engineer Recruitment 2022 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साइंटिस्ट और इंजीनियर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
(श्रवण भाटी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साइंटिस्ट और इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्यूटर साइंस) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की तारीख 29 नवंबर 2022 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2022 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए आज ही आवेदन कर अपना भविष्य संजोने के सपने को साकार करने में एक एकदम आगे बढ़ाए। इसरो जल्द ही विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा तिथि की घोषणा कर देगा।
यह खबर भी पढ़ें:-Indian Railway Recruitment 2022 : भारतीय रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा करें आवेदन
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) कोड : बीई001 के 21 पदों पर ,साइंटिस्ट/ इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल) कोड : बीई002 के 33 पद पर और साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस) कोड : बीई003 के 14 पद पर भर्ती निकाली गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apps.ursc.gov.in पर 19/12/2022 तक आवेदन कर सकते है।
अभ्यर्थियों को केटेगरी के हिसाब से सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए एससी/एसटी/पीएच : 250 रुपए परीक्षा फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/बैंकिंग/यूपीआई मोड के माधयम से कर सकते है।
यह खबर भी पढ़ें:-KVS Recruitment 2022 : केवीएस में निकली बंपर भर्तियां, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
अधिकतम आयु 28 वर्ष तक इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर भर्ती 2022 आयु में छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वह आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास 65% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड/ब्रांच में बीई/बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। GATE 2021 या GATE 2022 के लिए मान्य स्कोर कार्ड होना आवश्यक है।