भारत के रोपवे: हवा में दिखता है धरती के सौंदर्य का नजारा

भारत में पर्यटन के नजरिये से बहुत विविधता भरी जगहें और नजारे हैं। हमारे देश में पहाड़ ,समुद्र,रेगिस्तान ,नदियां सभी मिलेगें। इन जगहों को देखने…

image 2023 03 14T181503.122 | Sach Bedhadak

भारत में पर्यटन के नजरिये से बहुत विविधता भरी जगहें और नजारे हैं। हमारे देश में पहाड़ ,समुद्र,रेगिस्तान ,नदियां सभी मिलेगें। इन जगहों को देखने के लिए वर्ष भर देशी-विदेशी घुमक्कड़ों का मेला लगा रहता है।कई जगहों पर रोपवे बने हैं जो पर्यटकों को उस जगह के अद्भुत नजारों से रुबरु कराते हैं। देश में बने ऐसे ही कुछ रोपवे के बारे में जानते हैं।

image 2023 03 14T180552.228 | Sach Bedhadak

औली रोपवे, जोशीमठ
उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित औली उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह सर्दियों में स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए विश्व विख्यात है। यहां पर देश का सबसे ऊंचा रोपवे स्थित है। यह रोपवे 4.2 किमी लंबा है। इसका निर्माण 1987 में किया गया था। यह देश का सबसे लंबा और एशिया का दूसरे नंबर का रोपवे है।
यह रोपवे 20 मिनिट में जोशीमठ से औली की 4 किमी की दूरी तय करता है। रोपवे से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और नंदा देवी चोटी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

image 2023 03 14T180648.296 | Sach Bedhadak

गुलमर्ग गंडोला रोपवे, गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एशिया की सबसे ऊंची केबल कार है।यह गंडोला राइड देश की सबसे प्रसिद्ध रोपवे राइड में शुमार है। यह 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह गुलमर्ग रिसोर्ट से कोंगडोरी तक जाती है। यहां से यह अफरावात घाटी तक जाती है। यहां से बर्फ से ढंकी चोटियों और ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच से निकलना ,पर्यटकों को रोमांचित कर जाता है।

image 2023 03 14T180728.243 | Sach Bedhadak

गंगटोक रोपवे, सिक्किम
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। कंचनजंघा के अद्भुत नजारे को देखने के लिए आप यहां रोपवे की सवारी कर सकते हैं। यह रोपवे गंगटोक के देओराली बाजार से शुरु होता है। एक किमी लंबा यह रोपवे नामसांग और ताशलिंग से होते हुए 3500 मीटर की ऊंचाई तक जाता है। इस सफर में 15 से 20 मिनिट का समय लगता है।
गन हिल केबल कार, मसूरी
उत्तराखंड का मसूरी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। यहां की केबल कार में बैठने पर एक अलग ही रोमांच का अनुभव होता है। मसूरी का रोपवे गन हिल तक लेकर जाता है। गन हिल मसूरी का दूसरा सबसे ऊंचा पहाड़ है।इस रोपवे में बैठने के बाद आप दून घाटी और हिमालय पर्वतमाला का नजारा देख सकते हैं।

image 2023 03 14T180831.006 | Sach Bedhadak

सौलांग वैली रोपवे, मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली देशी-विदेशी पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है। यहां की सोलांग घाटी में कई तरह के एडवेंचर गेम्स होते हैं ,जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक भाग लेते है। यहां आने वाले लोग रोपवे की सवारी करना नहीं भूलते। रोपवे सोलांग घाटी से शुरू होकर 3200 मीटर की ऊंचाई पर फाटरु तक पहुंचता है।यहां आप 10 मिनिट में पहुंच जाते हैं, लेकिन ये दस मिनिट में आप कलकल बहते झरने,नदियां सुंदर नजारे मन मोह लेते हैं।

image 2023 03 14T180926.899 | Sach Bedhadak

रंजीत वैली केबल कार, दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन दार्जिलिंग में देश का सबसे पुराना रंजीत वैली केबल कार है जो 7000 फीट की ऊंचाई से गुजरता है। इस केबल कार की शुरुआत सिंगामारी से होती है। इस रोपवे से पर्यटक 45 मिनिट में सिंगला बाजार पहुंच सकते हैं। इस रोपवे से आप दार्जिलिंग के पहाड़,नदियां ,चाय के बागान का नजारा देख सकते हैं।

image 2023 03 14T181030.761 | Sach Bedhadak

स्काय व्यू गंडोला, पटनीटॉप
जम्मू कश्मीर के पटनीटॉप में बना गंडोला देश की सबसे ऊंची केबल कार में से एक है।यह केबल कार जमीन से 65 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इस रोपवे से संगेत से पटनीटॉप 12 मिनिट में पहुंचा जा सकता है। यह देश में एक ही ऐसी केबल कार है जो पहाड़ों और पेड़ों के ऊपर से होकर जाता है।

image 2023 03 14T181115.450 | Sach Bedhadak

ग्लेनमोर्गन रोपवे, ऊटी
तमिलनाडु के ऊटी में केबल कार का सफर तीन किमी लंबा है। इस केबल कार से सिंगारा से ग्लेनमोर्गन तक पहुंचते हैं। रोपवे के सफर के दौरान मदुमलाई नेशनल पार्क,मोयार घाटी और मैसूर के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।
धर्मशाला रोपवे,धर्मशाला
हिमाचल के धर्मशाला में बना रोपवे सबसे नया रोपवे है। इस रोपवे से धर्मशाला से मेक्लोडगंज तक जाने का समय 5 मिनिट लगता है ,जो किसी वाहन से जाने पर 45 मिनिट लगता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *