New Parliament Inside Photos: अंदर से कैसी दिखती है नई संसद…देखें तस्वीरें

New Parliament Inside Photos: सेंट्रल विस्टा के तहत देश को बहुत जल्द नई संसद मिलने जा रही है। जल्द ही देश को एक नया संसद…

New Parliament Inside Photos

New Parliament Inside Photos: सेंट्रल विस्टा के तहत देश को बहुत जल्द नई संसद मिलने जा रही है। जल्द ही देश को एक नया संसद भवन मिलने जा रहा है। 28 मई को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। चारों तरफ इस नए संसद भवन को लेकर ही चर्चाएं हैं। विवादों को पीछे छोड़ते हुए अब यह नई संसद अपने लोकार्पण की ओर बढ़ रही है। सभी मेहमानों और नेताओं को न्यौता दिया जा चुका है। अब दो दिनों में देश को नई संसद मिल जाएगी। कई लोग इस नई संसद को देखने के लिए उत्सुक हैं। यहां पर हम आपको नई संसद के अंदर की तस्वीरें दिखा रहे हैं।

New Parliament Inside Photos
ये नई संसद का मुख्य द्वार है

साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद की (New Parliament Inside Photos) नींव रखी थी। इसका उद्देश्य मौजूदा संसद भवन को और अधिक बड़ा, सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण तथा आकर्षक बनाना है।

New Parliament Inside Photos
नई संसद को त्रिभुजाकार आकृति में बनाया गया है

वर्तमान संसद भवन 95 वर्षों से संचालित है, लेकिन केंद्र सरकार अब सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत इसका नवीनीकरण कर रही है।

New Parliament Inside Photos
नई संसद के लोकसभा सदन में 888 सदस्यों की जगह है

दिल्ली के इंडिया गेट के सामने स्थित राजपथ के दोनों ओर के क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा कहा जाता है। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति भवन, प्रिंसेस पार्क, संसद, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक तथा उपराष्ट्रपति का निवास आता है। इसके अलावा नेशनल म्यूजियम, उद्योग भवन, बीकानेर हाउस, हैदराबाद हाउस, नेशनल आर्काइव्ज, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, निर्माण भवन और जवाहर भवन भी सेंट्रल विस्टा का हिस्सा माना जाता हैं।

New Parliament Inside Photos
ये राज्यसभा है, इसमें 384 सीटें हैं

नया संसद भवन (New Parliament Inside Photos) 64,500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया गया है। नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया है। इसका डिजाइन एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है।

New Parliament Inside Photos
नई संसद में ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस एक बड़ा कमेटी रूम है

सबसे पहले इस संसद को बदलने का सुझाव साल 2012 में तत्कालीन अध्यक्ष मीरा कुमार ने दिया था। जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया। लेकिन नई संसद भवन के निर्माण के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2019 में केंद्रीय विस्टा पुनर्विकास परियोजना शुरू की।

New Parliament Inside Photos
इस संसद में एक बड़ा कोर्टयार्ड है जहां सदस्य आराम फरमा सकते हैं, इसके बीच में एक बरगद का पेड़ भी है।

पुराने संसद भवन का की आधारशिला 12 फरवरी, 1921 को रखी गई थी जो कि 6 साल बाद 18 जनवरी 1927 को बनकर तैयार हुई। भारतीय लोकतंत्र में संसद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

New Parliament Inside Photos
संसद के भीतर एक विशाल कॉन्स्टिट्यूशनल हॉल है, जो पुरानी संसद से बहुत बड़ा है

नए संसद भवन (New Parliament Inside Photos) के उद्घाटन के मौके पर 75 रुपए का सिक्का भी जारी किया जाएगा।

New Parliament Inside Photos
नई संसद में मंत्रियों के चैंबर भी पहले से बड़े और अत्याधुनिक कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

नई संसद के उद्घाटन में दिग्गज बिजनेस टाइकून रतन टाटा भी शामिल हो रहे हैं। इसमें पूरे देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

New Parliament Inside Photos
यहां की लाइब्रेरी नई तकनीक से लैस है, जहां से देश से जुड़े इतिहास और किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है।

नया संसद भवन 4 मंजिला है। इसमें 3 दरवाजे हैं, इन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। सांसदों और VIPs के लिए अलग एंट्री है। इस पर भूकंप का असर नहीं होगा। यह पूरी बिल्डिंग एक तरह से दिव्यांग फ्रेंडली भी है, यानी दिव्य़ांगों को इस नए भवन में आने-जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं होगा। कोई भी यहां पर अकेले भी घूम सकता है।

यह भी पढ़ें- New Parliament: नई संसद के उद्घाटन में शामिल होंगे ये दिग्गज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *