Kargil Vijay Diwas : जानिए 26 जुलाई को क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस

Kargil Vijay Diwas : आज कारगिल विजय दिवस है। इस साल हम 23वां कारगिल दिवस मना रहे हैं। इसे लेकर तीनों सेनाओं के प्रमुख आज…

kargil 2 | Sach Bedhadak

Kargil Vijay Diwas : आज कारगिल विजय दिवस है। इस साल हम 23वां कारगिल दिवस मना रहे हैं। इसे लेकर तीनों सेनाओं के प्रमुख आज सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ( National War Memorial ) पर पहुंचे और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत माता की रक्षा करने में शहीद हुए हमारे देश के वीर जवानों को शत-शत नमन। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज 26 जुलाई के ही दिन कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है, और इसका नाम कारगिल विजय दिवस ( Kargil Vijay Diwas ) ही क्यों रखा गया?

क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?

दरअसल आज के ही दिन साल 1999 में भारतीय सैनिकों ने कारगिल ( Kargil ) में इस दिन ही 60 दिनों के लंबे युद्ध के बाद पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। भारत को इस युद्ध में जीत मिली थी। साल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठिए चोरी-छिपे कारगिल की पहाड़ियों में घुस आए थे। भारतीय सेना ने इन्हें खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय ( Operation Vijay ) शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत देश के जाबांजों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्होंने दुश्मनों को या मौत के घाट उतार दिया या फिर उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

60 दिन तक चला था भीषण युद्ध

इस तरह से युद्ध शुरू होने के 60 दिन बाद 26 जुलाई के दिन भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों को पूरी तरह घुसपैठियों से मुक्त करा लिया था। भारतीय जवानों का ऑपरेशन विजय सफल होने के चलते इस दिन को कारगिल विजय दिवस का नाम दिया गया। हालांकि 60 दिनों तक चले इस भीषण युद्ध में 500 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। इसलिए हर साल इस दिन को हमारे देश के जवानों के नाम पर मनाया जाता है।

कारगिल युद्ध पर बनीं कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्में

इस दिन की महत्ता इसी से पता चल जाती है कि कई बॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी कारगिल युद्ध को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने बी बेहद प्यार दिया। युद्ध की विभीषिका को दर्शकों ने जब स्क्रीन पर देखा, तो कई लोग आंखों ले आंसू भी रोक न पाए। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। इनमें LOC, गुंजन सक्सेना, लक्ष्य, टैंगो चार्ली :2005, शेरशाह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *