LPG Price hike : कैसे बनेंगे अब होली के पकवान- कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज

LPG Price hike : होली के ठीक पहले आज 1 मार्च से घरेलू गैस के दामों की बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब तो ढीली…

ezgif 3 5c041d19c2 | Sach Bedhadak

LPG Price hike : होली के ठीक पहले आज 1 मार्च से घरेलू गैस के दामों की बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब तो ढीली कर दी है, तो विपक्षियों को सियासत तेज करने का हथियार दे दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों में वृद्धि अब सियासत गर्मा रही है।

कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर महंगाई के तले जनता को पिसवाने का तंज कस रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए, कमर्शियल सिलेंडर पर 350 रुपए बढ़ाए। जनता पूछ रही है अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कमरतोड़ महंगाई के तले दब रहा है इंसान।

इधर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि मोदी सरकार का गिफ्ट है यह घरेलू गैस में बढ़ोतरी,मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया है, एलपीजी सिलेंडर पर 50 रुपए ज्यादा वसूले जाएंगे। कमर्शियल सिलेंडर पर 350 रुपए ज्यादा वसूले जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं।आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?

आज 1 मार्च से लागू है घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम

बता दें कि सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं जो कि आज ही बुधवार से लागू हो गए हैं। जिसके मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी है, तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350 की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *