भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया ‘मीर जाफर’, कहा- शहजादा नवाब बनना चाहता है

राहुल गांधी के लंदन में दी गई कथित भारत विरोधी टिप्पणी (Rahul Gandhi Statement In London) को लेकर भाजपा तमतमाई हुई है। इसे लेकर आज…

image 2023 03 20T143544.574 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी के लंदन में दी गई कथित भारत विरोधी टिप्पणी (Rahul Gandhi Statement In London) को लेकर भाजपा तमतमाई हुई है। इसे लेकर आज भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे-सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा। जिसमें भाजपा नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से कर दी है।

नवाब बनने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ले रहा है शहजादा

संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि राहुल यह सोचते हैं कि वह बिना माफी के निकल जाएंगे, तो हम बता दें कि ऐसा हम बिल्कुल नहीं होने देंगे। राहुल को माफी तो मांगनी ही पड़ेगी, हम मंगवा कर रहेंगे। शहजादा नवाब बनना चाहता है और नवाब बनने के लिए शहजादे ने ईस्ट इंडिया कंपनी से मदद मांगी है। संबित पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी की साजिश है। वह कहते हैं कि उन्हें कोई बोलने नहीं देता, आखिर वह विदेशों में जा-जाकर भारत के खिलाफ जी भर-भर कर बोलते हैं, तो वह कैसे बोलते हैं, जब उन्हें कोई बोलने नहीं देता?

शहजादे! ऐसे नहीं चलेगा, माफी तो मांगनी ही पड़ेगी

मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) दोनों एक ही काम कर रहे हैं, दोनों देश को बदनाम कर रहे हैं। पात्रा ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से करते हुए कहा कि मीर जाफर ने नवाब बनने के लिए क्या कुछ नहीं किया। उसने ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद भी ली, वैसा ही अब राहुल गांधी कर रहे हैं। नवाब बनने के लिए वह ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ले रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि आज के मीर जाफर को माफी तो माननी ही पड़ेगी। शहजादे! यह नहीं चलेगा। राहुल को राफेल मामले में भी माफी मांगनी पड़ी थी, अब इस मुद्दे पर संसद में भी उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है विदेश में जाकर अपने ही देश के खिलाफ टिप्पणियां की हैं। उनके लिए बहुत ही सिंपल बात होगी लेकिन हमारे लिए नहीं है। विदेशी जमीन पर जाकर मीर जाफर का काम करने वाले शहजादे को हम भाजपा के जरिए नहीं बल्कि इस देश के जनता के रूप में यह आदेश देते हैं कि आपको माफी तो मांगने ही पड़ेगी। शहजादे! ऐसे नहीं चलेगा।

माइक नहीं अटेंडेंस ऑफ है

संबित ने संसद में राहुल गांधी की उपस्थिति को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल कहते कि जब वो बोलते हैं तो उनका माइक ऑफ कर दिया जाता है। यहां माइक नहीं उनकी अटेंडेंस ऑफ है। संसद में राहुल गांधी की अटेंडेंस 52% है। जबकि नेशनल एवरेज 79% है।

लंदन में की गई टिप्पणी को लेकर विवाद

बता दें कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) के लंदन में की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। भाजपा का कहना है कि राहुल ने देश विरोधी चीजें बाहर कहकर देश का अपमान किया है, यहां की जनता का अपमान किया है। वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस का कहना है कि इसमें उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, जो सच है वह कहा है और सच बोलना कोई गलत काम नहीं होता। मैंने अपने देश का अपमान नहीं किया, अपने देश की सच्चाई बताइ है।

ये कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने लंदन में अपने भाषण में (Rahul Gandhi Statement In London) कहा था कि भारत में अब कई स्वतंत्र संस्थान की आजादी खतरे में है। वहां की केंद्र सरकार इन संस्थानों पर कब्जा जमा चुकी है। जिससे भारत का लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने संसद, न्यायपालिका, चुनाव आयोग यहां तक कि मीडिया पर भी केंद्र सरकार के कब्जे का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने विपक्ष की आवाज को दबाने का भी केंद्र पर आरोप लगाया। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि आज हालात यह हैं कि संसद के अंदर विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं दिया जाता। एक स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष का होना बेहद जरूरी है जो कि भारत में लगातार खत्म होता जा रहा है।

राहुल गांधी ने पेगासस मुद्दे पर भी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बात की। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार उनके फोन में पेगासस जैसा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करवाती है और फिर जासूसी करवाती है और यह सिर्फ मेरे साथ ही नहीं कई नेताओं के साथ हो चुका है। खुद खुफिया विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *