चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 26 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को 26 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। खुद हिमाचल…

चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटका, 26 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को 26 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। खुद हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस से आए नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया कि रिवाज बदल रहे हैं, आज शिमला में कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आइए हम भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के लिए एकजुटता से काम करें।

आपको बता दें कि जो लोग हिमाचल भाजपा में शामिल हुए हैं। उनमें पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता शामिल है। बता दें कि राज्य में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग है और 8 दिसंबर के नतीजे आएंगे। हिमाचल के कांग्रेस नेताओं भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए झटका इसलिए माना जा रहा है क्योंकि जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वे कांग्रेस के जिला स्तर के भी पदाधिकारी हैं, और चुनाव के वक्त कांग्रेस बूथ स्तर पर जीतोड़ मेहनत कर लोगों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

अगर जिला स्तर के पदाधिकारी यूं पार्टी छोड़कर जाते हैं तो इससे जनता में तो पार्टी के प्रति अविश्वास पैदा होगा ही इसके साथ ही पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों का समर्थन भी उस पार्टी को चला जाता है जिसमे वे शामिल हुए हैं, देखा जाए तो कांग्रेस को दोनों ही तरह  से नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा वोट लाने वाली जनता के प्रतिनिधि ही दूसरी पार्टी में शामिल हो गए और उनका समर्थन भी दूसरी पार्टी को चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *