उत्तराखंड में तेज रफ्तार बस 13 लोगों को कुचला, 4 महिलाओं सहित 5 की मौत, 7 गंभीर घायल

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया।…

New Project 2023 03 23T170100.759 | Sach Bedhadak

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई हैं। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के बदायूं और बहराइच जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ठुलीगाड़ के पास पार्किंग में खड़े यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बस रूकने की बजाए यात्रियों को रौंदते हुए ढलान की ओर आगे बढ़ गई। हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर टकनपुर के नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

बस का ब्रेक प्रेशर लीक होने से हुआ हादसा…

कोतवाल थानाप्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पूर्णागिरि मार्ग में ठुलीगाड़ के पास बस का ब्रेक प्रेशर लीक होने की वजह से श्रद्धालु बस के नीचे आ गए। हादसे का शिकार हुए पांच मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान बहराइच के सोहराव निवासी माया राम (29), रामदेई 30 और बद्रीनाथ (43) और नेत्रवती (20) व अमरावती (26), बदायूं जिले के बिल्सी से के रूप में हुई। घायलों की पहचान बदायूं की प्रियांशी, कौशल्या देवी, राधिका, रामसूरत, पार्वती देवी, सरोज और कुसुम (सभी बहराइच की) के रूप में हुई।

पूजा करके लौट रहे थे सभी तीर्थयात्री…

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी और पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। मंत्री आर्या को गुरुवार को टनकपुर में आयोजित सरस मेले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर आर्य प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचीं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया दुख…

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायल तीर्थयात्रियों को हर संभव इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *