देश की राजधानी दिल्ली में एआईसीसी (AICC) में कांग्रेस की विशेष प्रेस कॉंफ्रेस हुई। इस दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को संबोधित किया। सीएम गहलोत ने कहा कि देश के हालात वर्तमान में चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिस रूप में राहुल गांधी से 5 दिन तक 50 घंटे पुछताछ की गई ऐसा कभी हुआ नहीं, और जिस तरह राहुल गांधी ने ईडी की पुछताछ को फेस किया वो भी बेमिसाल था। पुलिस का अजीब रवैया, 50-50 घंटो तक ईडी की पुछताछ होना, पुछताछ के दौरान लंच पर भी नहीं जाने देना ये तमाम रिकोर्ड देश में पहली बार बन रहे हैं। आज तक पुलिस का इस तरह का रवैया कभी सामने नहीं आया, पुलिस कांग्रेस नेताओं विशेषकर महिलाओं को टार्गेट कर रही है। गहलोत ने कहा कि यह पुलिस का आतंक है जो इस दौरान देखने को मिल रहा है।
सीएम गहलोत ने मीडिया के सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पत्रकारों ने भी लगातार 5 दिन तक यह संघर्ष देखा है। इन्होंने कवरेज के दौरान पुलिस का दुर्व्यवहार भी सहन किया, पिटाई सहन की। इतना ही नहीं यह भी पहली बार हुआ है जब पुलिस कांग्रेस के हेडक्वार्टर में घुस गई और मीडियाकर्मियों व आम आदमियों को बाहर निकाल दिया।
प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान उन्होंने गंभीर होते हुए कहा कि देश किस दिशा में जा रहा है। अपने राजनीतिक सफर का जिक्र भी करते हुए गहलोत ने कहा कि “50 साल का मेरा राजनीतिक अनुभव है, 42 साल मुझे पार्लियामेंट में आए हो गए.. 5 बार में पार्लियामेंट का मेंबर रहा हूं, 3 बार मैं केबिनेट मंत्री रहा हूं इंदिरा गांधी के साथ में, तीसरी बार मुख्यमंत्री पद पर हूं..। उन्होंने कहा कि यह सब मैं इसलिए बता रहा हूं जिससे कि आपको याद रहे कि जो कुछ मैं बोल रहा हूं बहुत ही सोच समझ कर बोल रहा हूं।
सीएम गहलोत ने कहा कि देश किस दिशा में जा रहा है, किस दिशा में जाएगा यह किसी को नहीं मालूम। देश की चिंताजनक स्थिति को समझना होगा। इस दौरान उन्होंने जनता का समर्थन मांगते हुए कहा कि जब तक जनता साथ नहीं देगी हालात नहीं बदलेंगे, जनता को सत्य का साथ देना चाहिए और कांग्रेस सत्य के साथ है।
देश में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं और हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन धर्म के नाम पर जो राजनीति चल रही है देश में उसको लेकर हमें जनता को जगाना होगा। धर्म के नाम पर ही आजादी के समय देश के दो टुकड़े हुए एक हिंदूस्तान व दूसरा पाकिस्तान। लेकिन बाद में पाकिस्तान एक ही धर्म का देश रहा वहीं भारत सर्वधर्म देश है, देश के लिए इंदिरा गांधी जी व राजीव गांधी जी ने जान देदी। वह देश के लिए शहीद हो गए।
Live: Special Press Briefing at AICC HQ https://t.co/vzIiqDVpoW
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 22, 2022
(Also Read-कांग्रेस का दिल्ली में सत्याग्रह: गहलोत ने समझाया सत्याग्रह का अर्थ)