Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हुई।
Bharat Jodo Yatra: जम्मू कश्मीर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त जम्मू कश्मीर में है। जम्मू में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं, कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन इस बीच भी भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। यात्रा में शामिल लोगों का जज्बा देखकर कहा जा सकता है कि यात्रा को लेकर शुरुआत में जो उत्साह था वो भी कायम है। वहीं आज इस यात्रा में एक्ट्रेस से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हुई।
Walk for Unity, Affinity, Equality n Fraternity 🇮🇳❤️#bharatjodoyatra #BharatJodoYatraInJK #JaiHind ❤️ pic.twitter.com/5rqXz4geSQ
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 24, 2023
नब्बे के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मातोंडकर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह तकरीबन आठ बजे यात्रा में राहुल के साथ शामिल हुईं। उनका स्वागत करने के लिए सड़क के किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक खड़े थे। यात्रा के दौरान लेखक पेरुमल मुरुगन और जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष विकार रसूल वानी, उनके पूर्ववर्ती जी ए मीर और पूर्व मंत्री तारिक हामिद कर्रा भी तिरंगा लेकर सैकड़ों लोगों के साथ पदयात्रा करते नजर आए।
कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा गुरूवार को पंजाब से जम्मू कश्मीर पहुंची और सोमवार को इसने जम्मू शहर में प्रवेश किया यात्रा के श्रीनगर में समाप्त होने से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन और बनिहाल में रात्रि विराम करने का कार्यक्रम है। वहीं 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक विशाल रैली के साथ यह पदयात्रा संपन्न होगी।