भारत में लगभग हर घर में सहजन की सब्जी है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि यह कई रोगों के इलाज में भी मददगार है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। सहजन की पत्तियों के अलावा इसके तने, छाल, फूल, फल भी कई तरीकों से इस्तेमाल किए जा सकते है। सहजन में एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटी डिप्रेसेंट, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियमऔर एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे सभी गुण पाए जाते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदे मंद होता है।
यह डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी, आंखों की बीमारी, गठिया आदि बीमारियों का इलाज करने में सहायक है। आजकल ब्लडप्रेशर की समस्या सामान्य होती जा रही है हर दूसरे घर में लोग डायबिटीज, और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से परेशान है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए सहजन की पत्तियों का सेवन करना लाभकारी माना जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे…
1. इसकी पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नियत्रण करने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-डायबिटीज गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होते है। इसलिए शुगर के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
2. हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी सहजन को फायदेमंद माना गया है। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करती है। यह ब्लड वेसल्स को भी ठीक से कार्य करने में मदद करती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।
3. सहजन की पत्तियां पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में सहायक है। इसमें फाइबर की मात्रा पायी जाती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होती है। हफ्ते में दो बार इसका सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती है।
4. सहजन की पत्तियों का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह साइटिका और गठिया जैसी बिमारियों का इलाज करने में भी सहायक है।
5. यह पेट दर्द व पेट से जुड़ी गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्याओं में कारगार साबित होती है। सहजन के फूलों का रस पीने, व सूप पीने से पथरी जैसी समस्या भी ठीक होती है।