शरीर के लिए Vitamin B12 है महत्वपूर्ण, इसकी कमी से हो सकती है कई बीमारियां

हमारा शरीर कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से मिलकर बना है। हर तरह के विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।…

Vitamin B12 | Sach Bedhadak

हमारा शरीर कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से मिलकर बना है। हर तरह के विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर अंदर से कमजोर और बीमार हो सकता है। इन सब में सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व होता है Vitamin B12। ये विटामिन हमारे शरीर में कई काम करता है। केवल रेड ब्लड सेल्स और डीएनए ही नहीं बल्कि ये नर्वस सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है। अगर आपके शरीर में Vitamin B12 की कमी हो जाती है तो इससे आप आपको कई नुक्सान हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कमी से आपको कमजोरी, थकान, हल्कापन, दिल की धड़कन बढ़ना, सांस की तकलीफ, पीली त्वचा, जीभ का लाल होना, कब्ज, दस्त, भूख न लगना, गैस बनना, तंत्रिका संबंधी समस्याएं जैसे सुन्नता या झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी, चलने में समस्या और आंखों का कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके और क्या लक्षण हो सकते हैं।

ध्यान लगाने में परेशानी होना

अगर शरीर में Vitamin B12 की कमी हो जाती है तो ध्यान लगाने में मन नहीं लगता है। साथ ही Vitamin B12 की कमी से आपकी याददाश्त भी कमजोर हो सकती है। इसलिए आपको अपने शरीर में ऐसा कुछ भी लगता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और उन चीजों का ज्यादा सेवन करे जिनमें Vitamin B12 हो।

शरीर में थकान रहना

रेड ब्लड सेल्स को अगर हेल्दी रखना है तो Vitamin B12 का भरपूर मात्रा में सेवन जरूरी है। अगर आपके शरीर को काफी तकान लग रही है तो, समझ जाएं कि आपके शरीर में Vitamin B12 की कमी है। वहीं अगर आपके शरीर में Vitamin B12 की कमी हो जाती है तो आपको मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है। इसलिए अगर आपको बार बार थकान महसूस हो तो समझ जाएं कि, शरीर में इस विटामिन की कमी है।

हाथ पैरों में झनझनाहट

हाथ-पैरों में झनझनाहट को पेरेस्टेसिया कहा जाता है। ऐसा Vitamin B12 की कमी से हो सकता है। इसमें आपको हाथों, बाहों या पैरों में झनझनाहट हो सकती है या शरीर के किसी अन्य भाग में ऐसा हो सकता है।

हमेशा सिर में दर्द रहना

Vitamin B12 की कमी का एक लक्षण ये भी होता है कि, आपके सिर में हमेशा दर्द रहता है। दरअसल, Vitamin B12 नर्वस सिस्टम और ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, यही वजह है इसकी कमी से आपको सिरदर्द जैसा लक्षण महसूस हो सकता है। चिंता की बात यह है कि यह लक्षण जल्दी खत्म नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *