अक्सर लोग अपने पैरो को लेकर लापरवाही करने लगते हैं। शरीर के कई अंगो जैसे चैहरा, होठं, आंखें, हाथ और कोहनी इन सभी की देखभाल तो हम कर लेते है। लेकिन अपने पैरो की देखभाल को हम नजर आंदाज करने लगते हैं। जिससे पैर रूखे होने लगते है। ऐसे में अगर किसी शादी समारोह में जाना हो तो हाई हील्स पहनने में यह समस्या सामने आ सकती है। रुखें पैरों को कईं बार लोग शुज पहनकर ढक तो लेते हैं लेकिन इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पाना भी जरूरी होता है।
चेहरे और हाथों की तरह ही पैरों को भी बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। अगर जरा भी लापपरवाही की जाए तो पैरों पर जमने वाली गंदगी और ड्राइनेस खुबसूरत पैरो की नमी को छीन सकती है और फिर स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इस गंदगी से स्कीन डल होने लगती है। ऐसे में जरूरी है अपने पैरो की स्कीन का ख्याल रखना।
आइए हम आपको बताते हैं कि इन तरीको को अपनाकर आप कैसे बहुत कम समय में इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए हम बता रहें कुछ ऐसे फुट मास्क जिन्हें आप घर बैठें भी बना सकते है।
मड मास्क लगाने से पैरों पर जमी हुई डेड सेल्स की परत हट जाती है, यह पैरों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने का काम करता है। सिर्फ 30 मिनट के लिए मड मास्क लगाने से नई ग्लोइंग सेल्स बाहर आ जाती हैं, और पैर सुंंदर दिखने लगते हैं। मड एक प्रकार की खास मिट्टी होती है। इसे झील या गहरे जलाशयों के तलहटी से निकालकर रिफाइंड की जाती है। इसमें प्राकृतिक मिनरल्स और औषधीय गुण होते है। मड फुट मास्क आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
गर्मी में हमारी स्किन जल्दी ड्राइ होने लगती है और डिहाइड्रेट होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए खीरा सबसे सस्ता और असरकारक तत्व माना जाता है। ऐसे में खीरे से बना मास्क पैरो पर लगाया जाए तो यह लंबे समय स्कीन को हाइड्रेट रखता है। खीरे का फुट मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2 खीरे लें और इन्हें ब्लैंड करके स्मूदी बना लें। इसके बाद इसमें 1 नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसके बाद इस स्मूदी को पैरों पर 20 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पानी से धो ले। सप्ताह में 2 बार ऐसा करने से पैर सोफ्ट भी रहेंगे और खूबसूरत भी।
पैरो की खूबसूरती के लिए फलों से बने मास्क को भी काम में लिया जा सकता है। फ्रूट मास्क फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होते हैं। इसके लिए एक केला और 250 ग्राम पपीता का फ्रूट मास्क बनाया जा सकता है। इन्हें आसानी से पैरों पर लगाया जा सकता है। इस मैश को 15 मिनट के लिए पैरों पर लगाए फिर गुनगुने पानी से धो लें। एक सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने पर पैरों की नमी और चमक बनी रहती है।
(Also Read-पांच तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए पपीते का सेवन)