बॉलीवुड जगत के लिए बहुत बुरी खबर आई है। मुंबई में 10 अप्रैल की रात जाने माने एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam) का निधन हो गया। जिसकी जानकारी सोमवार सुबह को मिली। सुब्रमण्यम (Shiv Subramaniam Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे उन्होंने कल रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक है। बॉलीवु़ड इंडस्ट्री से लेकर कई कलाकार यह खबर सुनकर हैरान रह गए।
शिव सुब्रमण्यम एक मशहूर अभिनेता थे। उन्होंने कमीने, द्रोहकाल, 2 स्टेट्स, हिचकी, तू है मेरा संडे और मीनाक्षी सुंदेश्वर जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। सुब्रमण्यम ने फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया भट्ट् के पिता का रोल किया था। सुब्रमण्यम को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के (Shiv Subramaniam Death) लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिना जाता है। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
2 महीनें पहले ही हुई थी बेटे की मौत
मालूम हो कि 2 महीनें पहले ही अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम के बेटे जहान का निधन हुआ था। दरअसल उसे ब्रेन ट्यूमर था। जिसके चलते जहान ने उनके 16वें जन्मदिन पर दुनियां को अलविदा कह दिया। जहान के निधन के बाद से शिव सुब्रमण्यम (Shiv Subramaniam Death) काफी दुखी थे।