रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी करने जा रहे है। दोनो साल 2018 से रिलेशनशिप में थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन एक साथ नजर आते रहते हैं। रणबीर कपूर की फैमिली को भी आलिया काफी पसंद हैं। बात करें दोनों की पर्सनल लाइफ की तो दोनों करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।
उनकी शादी से पहले आइए जानते हैं रणबीर के शुरूआती जीवन के बारें में.. 28 सितंबर 1982 को मुंबई में जन्में रणबीर एक भारतीय अभिनेता हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया से बतौर अभिनेता अपना डेब्यू किया था। जिसमें वह सोनम कपूर के साथ नजर आए थे। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया।
रणबीर ने इसके अलावा वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी, राजनीति, बर्फी, ए दिल है मुश्किल, रॉकेट सिंह, सेल्समन ऑफ़ द इयर, संजू, बचना ऐ हसीनों करीब जैसी कईं फिल्में की है।
रणबीर के माता-पिता अपने समय के लोकप्रिय फ़िल्म सितारे ऋषि कपूर और नीतू सिंह हैं। इनकी बहन का नाम रिद्धिमा है।
रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ की थी। जिसके बाद साल 2007 में उन्होंने उन्हीं के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वे एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। जहां उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट जॉइन किया था।
(Also Read-)