बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छाने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) एक बार लाइमलाइट में आ गई है। इस बार प्रियंका के वीकेंड्स की तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में प्रियंका गर्ल गेंग और कुछ डॉग्स के साथ मस्ती करती नजर आई है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होल रही है।
इन तस्वीरों को लेकर प्रियंका फिर से खबरों में बनी हुई हैं। इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका ने बताया कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उनका वीकेंड कैसा रहा। इस वीकेंड की कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। प्रियंका ये लेटेस्ट तस्वीरें देख उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग उनके मार्निंग लुक की तारीफें भी कर रहे हैं।
अपने वीकेंड आउटटोर की तस्वीरों में प्रियंका पीच कलर का जैकेट और शॉट्स पहने नजर आई। इन फोटोज में इनके साथ उनकी गर्लगैंग भी नजर आई। इनके साथ उनके डॉग्स डायना, गीनो और पांडा भी साथ मस्ती करते हुए दिखे। इन तस्वीरों के केप्शन में प्रियंका ने लिखा.. ‘Soul Sunday with the girls.And pups’ है।
प्रियंका का यह लुक उनके फैंस बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें प्रियंका की चुलबुली अदाएं हमेशा उनके फैंस को दीवाना कर देती है। इस बार भी इन तस्वीरों में वह (Priyanka Chopra) हमेशा की तरह बिल्कुल अलग और प्यारी लग रही है। आंखों पर गॉगल और सिर पर हैट पहने उनका मार्निंग कूल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।