Swara Bhasker ही नहीं ये 4 एक्ट्रेस भी शादी से पहले हुई थीं प्रेग्नेंट, इंडस्ट्री में आज भी बजता है डंका

अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने मंगलवार को मां बनने की खुशखबरी साझा की है। अभी उनकी शादी को महज 4 महीने भी नहीं हुए हैं और उन्होंने अक्टूबर में मां बनने का ऐलान कर दिया है।

Swara Bhasker 1 | Sach Bedhadak

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने मंगलवार को मां बनने की खुशखबरी साझा की है। अभी उनकी शादी को महज 4 महीने भी नहीं हुए हैं और उन्होंने अक्टूबर में मां बनने का ऐलान कर दिया है। इस तरह से अभिनेत्री शादी के बाद 8 महीने के अंदर ही बेबी का इस दुनिया में स्वागत करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा भास्कर शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, बॉलीवुड में शादी से पहले प्रेग्नेंट होने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। इन एक्ट्रेस ने शादी के कुछ वक्त बाद ही अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था।

यह खबर भी पढ़ें:-मां बनने वाली है स्वरा भास्कर, पति के साथ फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Pregnant)

स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी, 2023 को फहाद अहमद से शादी की थी। अब एक्ट्रेस ने शादी के 4 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि वह अक्टूबर में बेबी का स्वागत करेंगी। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से लगातार ट्रोल हो रही हैं। कई यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि 4 महीने में कैसे मुमकिन है।

आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt)

स्वरा भास्कर की तरह आलिया भट्‌ट भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उनकी शादी साल 2022 में अप्रैल में हुई थी और उन्होंने 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था और नवंबर में शादी के 6 महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया था। शादी के छह महीने के बाद बेटी को जन्म देने पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया गया था।

नेहा धूपिया (Neha Dhupia)

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की अचानक शादी ने लोगों को हैरान कर दिया था। दोनों की शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था। एक्ट्रेस भी अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी, इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

यह खबर भी पढ़ें:-Zara Hatke Zara Bachke ने चौथे दिन की इतने करोड़ की कमाई, जल्द 50 करोड़ क्लब में होगी शामिल

श्रीदेवी (Sridevi)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भी अपनी शादी के समय प्रेग्नेंट थी। एक्ट्रेस की जब बोनी कपूर से शादी हुई थी, तब वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। शादी के दो महीने बाद ही उन्होंने बेटी जाह्नवी को जन्म दे दिया था।

सारीका (Sarika)

कमल हासन की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सारीका भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने श्रुति हासन के जन्म के दो साल बाद कमल हासन से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *