Salman Khan को भरी महफिल में मिला शादी का ऑफर, जानें कौन हैं वो, भाईजान का जवाब कर देगा आपको हैरान

आईफा अवॉर्ड फंक्शन ने सलमान खान को एक महिला ने भरी महफिल में किया शादी के लिए प्रपोज। सुनकर हैरान हुए भाईजान का जवाब लोगों को कर रहा है हैरान।

Salman Khan 21 | Sach Bedhadak

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) भले ही 57 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी वो बैंचलर ही हैं। दुनिया की कई सारी लड़कियां उन पर जान छिड़कती हैं और शादी करने के लिए बेताब हैं, बस भाईजान की हां का इंतजार है। इस बीच इस फेहरिस्त में अब एक हॉलीवुड रिपोर्टर भी शामिल हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में सलमान खान आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) में पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला ने भरी महफिल में सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज कर उन्हें सरप्राइज कर दिया। वहीं इस पर सलमान खान का रिएक्शन भी लोगों को हैरान कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-वो MMS कांड जिससे दहल गया पूरा देश…300 से ज्यादा लड़कियां, एक-एक कर लूटी गई सबकी इज्जत

‘आपको 20 साल पहले मिलना चाहिए था’

सलमान खान को मिले शादी के प्रपोजल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला को सलमान को शादी के लिए प्रपोज करते हुए सुना जा सकता है। महिला की ये बात सुनकर सलमान ने जवाब दिया और बोले-‘शादी करने के मेरे दिन खत्म हो गए हैं। आपको मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।’ ये बोलकर भाईजान वहां से चल दिए। इस वीडियो पर सलमान के फैंस धड़ाधड़ कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान आज भी बहुत अच्छे लगते हैं।’ वहीं इस इवेंट में एक्टर डैपर लुक में नजर आए। ब्लैक कलर की फॉर्मल में सुपरस्टार हैंडसम लग रहे थे। उन्हें दाढ़ी वाले लुक में देखा गया जो चर्चा में बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में Manoj Bajpayee का किरदार लोगों को आया बेहद पसंद, मूवी देख इमोशनल हो जाएंगे आप

‘भाईजान को देखते ही हो गया था प्यार’

जिस महिला ने सलमान खान को प्रपोज किया वो हॉलीवुड से हैं। वह सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं। ऐसा उन्होंने खुद एक्टर से कहा है। Alena Khalifeh नाम की इस रिपोर्टर ने कहा वो इस अवॉर्ड फंक्शन में स्टार को सिर्फ यह बताने के लिए हॉलीवुड से इतनी दूर आई है कि उसे उन्हें देखते ही प्यार हो गया है। इसके बाद सलमान ने कहा कि वह शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हैं पर महिला ने जवाब देते हुए कहा कि वो सलमान खान के बारे में ही बात कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *