OSCARS 2023:’RRR’ के ‘Naatu Naatu’ सॉन्ग को मिला ऑस्कर, ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ फिल्म ने भी जीता अवॉर्ड

OSCARS 2023 का जबरदस्त आगाज हुआ। इस बार भारत ने ऑस्कर में नया इतिहास रच दिया है। ‘RRR’ के ‘Naatu Naatu’सॉन्ग को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड, फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता है।

Naatu Naatu | Sach Bedhadak

OSCARS 2023: 95वें एकेडमी अवॉर्ड का आगाज हो चुका है। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है। इस साल निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘Naatu Naatu’के लिए बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को मिला है। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली आरआरआर पहली फिल्म है। इस अवॉर्ड को जीतकर आरआरआर ने भारत को गर्वित किया है।

‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने जीता अवॉर्ड

ऑस्कर्स 2023 में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने अभी अवॉर्ड जीता है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। वहीं दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर पहुंची हैं। उनके लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं।

बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड ‘एवरीथिंग एवरीव्येहर ऑल एट वंस’ के लिए मिशेल योह को मिला।

बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड ब्रेंडन फ्रेजर को द व्हेल के लिए मिला।

बेस्ट डायरेक्टिंग का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टिंग का ऑस्कर अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल दैट वन के लिए डेनियल कवान और डेनियल शेनर्ट को मिला।

Oscars 2023: बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड विमन टॉकिंग के लिए सारा पॉली को मिला है।

Oscars 2023: बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंस के लिए डेनियल क्वान और डेनियल शेनर्ट को मिला।

Oscars 2023: बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड अवतार: द वे ऑफ वाटर के लिए जो लेटरी, रिचर्ड बैनेहम, एरिक सैनडन और डेनियल बैरेट को मिला।

नाटू नाटू की लाइव परफॉरमेंस पर झूमा हॉलीवुड

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘नाटू नाटू’ गाने की लाइव परफॉरमेंस का ऐलान ऑस्कर्स 2023 के स्टेज पर किया। RRR के इस गाने ने दुनियाभर के फैंस को अपना दीवाना बनाया है। सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने इसे ऑस्कर 2023 के मंच पर लाइव परफॉरम कर तहलका मचा दिया। इस परफॉरमेंस के दौरान स्टार्स खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। इस परफॉरमेंस को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *